मुंबई | मुंबई में सुरों की मलिका साधना सरगम ने दशरथ राठौड़ और मनीषा राठौड़ के लिए एक खूबसूरत भक्ति गीत रिकॉर्ड किया। इस गीत की मधुर धुन प्रसिद्ध संगीतकार रफीक राजा ने तैयार की है, जबकि इसके गीतकार हिमांग भारद्वाज हैं। यह गीत गणपति बप्पा को समर्पित एक भजन है, जिसे सुनकर श्रोता भक्ति के रंग में डूब जाएंगे। रिकॉर्डिंग के इस खास अवसर पर फिल्म निर्माता दशरथ राठौड़, मनीषा राठौड़, उमेद सिंह राजपुरोहित, संगीतकार रफीक राजा, गायिका लवनीता, सिंगर व अभिनेता आमिर भाई, मुकेश कुमार मासूम और सीमा मासूम उपस्थित रहे।
दशरथ राठौड़ ने बताया कि यह भजन गणपति बप्पा के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, जो श्रोताओं के दिलों को छू लेगा। रफीक राजा की मधुर धुन और साधना सरगम की जादुई आवाज इस गीत को और भी खास बनाती है। गीत के बोल हिमांग भारद्वाज ने लिखे हैं, जो भक्ति और भावनाओं का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हैं। इस गीत के माध्यम से गणपति बप्पा की महिमा को और भी भव्य रूप में दर्शाया गया है।
इस रिकॉर्डिंग ने सभी उपस्थित लोगों के बीच उत्साह और भक्ति का माहौल बनाया। दशरथ राठौड़ और उनकी टीम का मानना है कि यह भजन न केवल भक्तों के बीच लोकप्रिय होगा, बल्कि गणपति बप्पा के प्रति श्रद्धा को और गहरा करेगा। यह गीत जल्द ही श्रोताओं के बीच अपनी जगह बनाएगा और भक्ति संगीत के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा।

