नौपेड़वां(जौनपुर) शंभूगंज बाजार के समीप ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मंदिर पर रविवार को 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन व सामूहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। प्राचीन स्वयंभू शक्तिपीठ सारनाथ महादेव मंदिर में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं सामूहिक महारूद्राभिषेक व भव्य श्रृंगार आयोजन में सैकड़ो शिवभक्त पूजन किये। श्रावण मास के पावन पर्व पर शक्तिपीठ सारनाथ महादेव मंदिर के सानिध्य में आयोजित 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन सामूहिक महारूद्राभिषेक भव्य श्रृंगार मुख्य आचार्य ज्योतिषाचार्य अयोध्या धाम अमित महाराज एवं आचार्य पंकज शुक्ला द्वारा सम्पन्न कराया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, मुख्य यजमान टीडी इन्टर कालेज डॉ. सत्य प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य प्रमुख रहें। कार्यक्रम आयोजक संरक्षिका मंदिर पुजारिन श्रीमती माला शुक्ला ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार प्रकट की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक आशुतोष उपाध्याय, पंकज विश्वकर्मा, प्रमोद उपाध्याय साधू, मनोज सिंह, निलेश पाण्डेय, लक्ष्मीशंकर उपाध्याय, आकाश द्विवेदी, शिवाजी सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

