मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर- सार्वजनिक इंटर कालेज में सार्वजनिक संस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश के बीच लोक गायिका डिंपल भूमि की मधुर आवाज़ ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। और राजस्थानी कलाकार वीरू नागोरी ने सांस्कृतिक महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बने रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, एमएलसी बृजेश सिंह, पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू,भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्रा, पूर्व विधायक धीरज ओझा व अजय शंकर दुबे आदि ने पूर्व मंत्री विनोद सिंह के मूर्ति पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर एवं वंदना के साथ किया गया।बिहार से आई लोक गायिका डिंपल भूमि ने सावन, कजरी व भक्ति गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजस्थानी कलाकार वीरू नागौरी ने अपने भवाई नृत्य और मटकी नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उनकी अद्भुत नृत्य अदायगी और शारीरिक करतबों से दर्शकों ने खूब सराहा। पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे हुए वीरु नागौरी की प्रस्तुति महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बना रहा। महोत्सव में आए अतिथियों का आयोजक ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, जितेंद्र बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, धरम सिंह, अभिषेक शुक्ला, सौरभ तिवारी व विमल प्रताप सिंह आदि ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने किया। इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन धन्नजय सिंह, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, चन्द्र बहादुर सिंह, हंसराज सिंह, राजन सिंह, सुनील सिंह, सूरज गुप्ता, काजल सिंह,धीरज सिंह व अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

