कक्षा पांच और आठ के बच्चों ने लिया भाग प्रधानाचार्या ज्योति श्रीवास्तव
प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
सिंगाही– कस्बे मे स्थित सिंगाही पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे छठ कार्यक्रम अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के बच्चों ने भाग लिया।
बालक वर्ग के सबसे कम समय में गोकुल टीम ने मटकी फोड़ी इस टीम में 9 बच्चे शामिल थे।
मटकी फूटते ही दर्शक बच्चे उसमें रखे गिफ्ट को लूटने के लिए दौड़ पड़े। वहीं
बालिका वर्ग में राधा ग्रुप ने बाजी मारी।
बालिकाओं ने सिद्ध कर दिया कि वह भी बालको से कम नहीं है गजब की फुर्ती दिखाते हुए बालिका वर्ग ने मात्र 13 सेकंड में मीनार तैयार कर मटकी फोड़ दी।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार श्रीवास्तव,प्रधानाचार्या ज्योति श्रीवास्तव,फरीना अली,आदि के साथ समस्त टीचर्स स्टाफ नगर के सम्भ्रांत लोगों के एव बच्चों के अभिभावक और सभी बच्चे दर्शक रूप मे उपस्थित रहे।

