नगर के सम्भ्रान्त लोगो को शिशिर गुप्ता ने बेलकम बैज लगाकर किया सम्मानित
*प्रभाकर त्रिपाठी*(अखंड राष्ट्र)
सिंगाही– कस्बे सिंगाही के वार्ड नम्बर 12मोहल्ला पूरब टोला से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्व समासद शिशिर गुप्ता के मार्गदर्शन मे सिंगाही से छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ के लिए हनुमान मंदिर से वैदिक पूजन और मंत्रोच्चारण करते हुए आचार्य सुरेंद्र त्रिवेदी ने कस्बे से आये सम्भ्रांत व्यक्तियोका तिलक चंदन किया और शिशिर गुप्ता ने सभी को बेलकम बैज लगाकर सम्मानित किया फिर कांवड़ियो ने भी मन्दिर मे पूजन करके कांवड़ लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए छोटी काशी के लिए निकले। इसके बाद निघासन- सिंगाही रोड पर स्थित सरयू नदी से पवित्र जल लेकर आगे रवाना हुए।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ठा. दिनेश सिंह, चेयरमैन मो.कयूम,पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र पूर्व चेयरमैन प्रदीप पुरवार, पूर्व सभासद जोगेदर शाक्य, सभासद प्रतिनिधि सूरज कनौजिया, सभासद राहुल गुप्ता,समाजसेवी बालकुमार वर्मा,समाजसेवी सुनील बत्रा, उमाकांत जायसवाल कमेटी के संरक्षक शिशिर गुप्ता, आदि अनेक संभ्रांत लोग और शिव भक्त मौजूद रहे।

