By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सिरकोनी-रसैना मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर, जनता में आक्रोश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सिरकोनी-रसैना मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर, जनता में आक्रोश
उत्तर प्रदेशराज्य

सिरकोनी-रसैना मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर, जनता में आक्रोश

Omkar Tripathi
Last updated: May 30, 2025 5:49 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
सिरकोनी-रसैना मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही उजागर, जनता में आक्रोश
SHARE

जौनपुर। जिले में गुरुवार को हुई बेमौसमी बारिश ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण कार्यों की पोल खोल कर रख दी है। विशेष रूप से निर्माण खण्ड-दो द्वारा सिरकोनी से रसैना तक बनाई गई सड़क की स्थिति ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व ही तैयार हुई यह सड़क पहली ही बारिश में जगह-जगह धंस गई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि निर्माण में न केवल मानकों की अनदेखी हुई, बल्कि भ्रष्टाचार की बू भी आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सड़क क्षेत्र के कचगांव बाजार से होते हुए राजेपुर होते हुए रसैना तक जाती है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद राजेपुर के पास सड़क धंस गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया और निर्माण प्रक्रिया भी जल्दबाजी में बिना किसी गुणवत्ता जांच के पूरी की गई। सड़क का महज एक सप्ताह में धंस जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि निर्माण में भारी गड़बड़ी की गई है।

स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर गहरा रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि जब सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा करती है, तो फिर इस प्रकार के भ्रष्ट निर्माण कार्य किसके संरक्षण में हो रहे हैं? क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी जौनपुर से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। कचगांव और राजेपुर बाजार के नागरिकों ने एक ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सड़क निर्माण में हुई अनियमितताओं ने न केवल सरकारी धन की बर्बादी को उजागर किया है, बल्कि जनता के विश्वास को भी चोट पहुंचाई है। यदि समय रहते इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लगाई गई, तो इसका असर शासन की साख पर भी पड़ सकता है।

जनता की मांग:

सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच

दोषियों की पहचान कर कार्रवाई

भविष्य में निर्माण कार्यों की निगरानी की सख्त व्यवस्था

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाता है और क्या वाकई दोषियों को उनके किए की सजा मिलती है या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

देवो के देव कहलाते है भगवान शिव श्रावण माह है इनके पूजा का विशेष*
स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हुई समाजसेवी सीमा सिंह
जनभाषा द्वारा भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट साहित्य गौरव सम्मान का हुआ शुभारंभ
ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया नुक्कड़ नाटक
स्वराम शर्मा का “काशी गौरव अवार्ड” से हुआ सम्मान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next Article चाय की दुकान पर मिली लाश, मचा हड़कंप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up