By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सीओ प्रतिमा वर्मा ने किया मुंगरा थाने का औचक निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सीओ प्रतिमा वर्मा ने किया मुंगरा थाने का औचक निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश
उत्तर प्रदेशराज्य

सीओ प्रतिमा वर्मा ने किया मुंगरा थाने का औचक निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

Salman Raza
Last updated: November 18, 2025 11:27 pm
Salman Raza
3 months ago
Share
SHARE

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- मुंगराबादशाहपुर थाने का क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने त्रिमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला संबंधित अपराध पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय को निर्देशित किया और थाने के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में सीसीटीएनएस कक्ष, आवास, साफ सफाई, आरक्षी बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना, मेस, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, हवालात, शस्त्रागार, कार्यालय अभिलेखों के रखरखाव आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही असलहे व कारतूसों की संख्या की जानकारी लेने के बाद पुरुष व महिला आरक्षियों से असलहा को डिस्मेंटल कराने के साथ ही उन्हें लोड भी कराकर देखी। आरक्षी सहित पुरुषों की बीट पुस्तिका का भी अवलोकन किया। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति पर जाकर रजिस्टर समेत फरियादियों की समस्याएं व उनके निस्तारण की स्थिति देखी। पुलिसकर्मियों से बारी-बारी से बातचीत भी की। समाधान दिवस के मामलों के निस्तारण की भी स्थिति देखी साथ ही साइबर अपराध के निस्तारण के बारे में भी जानकारी ली।सीओ प्रतिमा वर्मा ने महिला संबंधित अपराध पर त्वरित कार्रवाई, सीसीटीएनएस/आइजीआरएस से संबंधित प्राप्त होने वाले प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित व लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण और पुलिस कर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने के साथ थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों से शुचिता पूर्ण व्यवहार करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि शाम के समय गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी व गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया जाए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय, अपराध निरीक्षक वीरेंद्र यादव, चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्रा, हेड मोहर्रिर कपिल पासवान, हेड कांस्टेबल रामचंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल पंकज मिश्रा व कांस्टेबल मुंशी प्रिंस उपाध्याय समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

तमिलनाडु हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा डॉ राकेश पांडेय सम्मानित
मजदूरों ने किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन
भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश यादव के पिता शोभनाथ यादव का निधन
अखंड राजपुताना सेवासंघ के महाराष्ट्र एवं मुंबई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
चेहल्लुम, जन्माष्टमी व 15 अगस्त मनाने को लेकर थाना परिसर में हुई बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article लोनी में धूमधाम से मनाया उत्तराखंड स्थापना दिवस,
Next Article चोरो ने लाखो का कीमती जेवरात व नगदी उठा ले गए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up