*डीएम के अनुमोदन पर बीएसए ने जारी किया आदेश, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश*
सुलतानपुर: जिलाधिकारी कुमार हर्ष के अनुमोदन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने जनपद के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। बुधवार देर रात जारी आदेश के मुताबिक़ निम्न अधिकारियों को नवीन कार्यक्षेत्र आवंटित/स्थानांतरित किया गया है पूजा पाठक – खंड कादीपुर की शिक्षा अधिकारी के साथ अब खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) का भी कार्यभार संभालेंगी, उदयराज मौर्य – खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर कमैचा से कादीपुर, श्याम बिहारी – खंड धनपतगंज से बल्दीराय, रोजी सिंह – भदैया से धनपतगंज, अरविन्द यादव खंड शिक्षा अधिकारी कुड़वार, सुधीर कुमार सिंह – बल्दीराय से जयसिंहपुर, शिवशंकर मिश्र – भदैयाँ, अजय सिंह – जयसिंहपुर से लम्भुआ के साथ प्रतापपुर कमैचा का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
बीएसए ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी तुरंत अपने नवीन विकास खंड में कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। पूजा पाठक को खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय तथा अजय सिंह को प्रतापपुर कमैचा का अतिरिक्त प्रभार भी अग्रिम आदेश तक सौंपा गया है। दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मूल दायित्वों के साथ–साथ अतिरिक्त प्रभार वाले कार्यों का भी निर्वहन सुनिश्चित करें।

