सुल्तानपुर | सेवानिवृत्त खँड विकास अधिकारी प्रमोद पाँडेय का विदाई समारोह अस्थाई ब्लाक मुख्यालय अमरेमऊ मेँ प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न इस अवसर पर उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों व नागरिकों को संबोधित करते हुए निवर्तमान खंड विकास अधिकारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान बिना किसी पक्षपात के जनता के बीच में कार्य किया। खण्ड विकास अधिकारी ने सभी ब्लाक कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए सेवाकाल के दौरान सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सर्वेश मिश्र ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी ने सदैव सरलता पूर्वक व सुलभता से जनसामान्य के लिए कार्य किया। इस अवसर पर प्रधान सँघ अध्यक्ष विजयशंकर श्रीवास्तव, अम्बरीश मिश्र, विनोद तिवारी, अमित श्रीवास्तव, कल्लू पाँडेय, राम प्रवेश, अजय चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

