पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर तीन के विरूद्ध केस दर्ज किया।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बकथरी गांव में तेज आवाज में बज रहे साउंड सिस्टम के आवाज कम करने के लिए कहने पर मनबढ़ो ने एक महिला और उसके रिश्तेदार को पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर हल्के की पुलिस पहुच गयी।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बकथरी गांव में शनिवार की रात लगभग नौ बजे किशन और सतीश तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस की बाकी देवी ने जाकर उन लोगो से साउंड का आवाज कम करने के लिए कह दिया। इसी बात से सतीश और किशन आक्रोशित हो गए और बाकी देवी और उनके मड़ियाहूं निवासी रिश्तेदार अजय कुमार को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय जान से मारने की धमकी भी दिया। घटना की सूचना पर मौके पर हल्के की पुलिस आ गयी। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी मुफ्तीगंज भिजवाया।
थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने पूछे जाने पर बताया कि साउंड का आवाज कम करने को लेकर युवकों ने महिला और उसके एक रिश्तेदार को मारपीट दिया। महिला द्वारा तहरीर देते ही बकथरी गांव के किशन, सतीश कुमार और राजा के विरुद्ध सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

