मुख्य अतिथि विनोद लोधी के अगुवाई मे निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा
ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर —- जनपद खीरी के नगर पंचायत सिंगाही में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हर घर तिरंगा अभियान की अलख जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और नगर के सम्भ्रांत लोगों ने मिलकर बाइक तिरंगा रैली निकाली। यह तिरंगा यात्रा सिंगाही नगर के अटल पार्क से कस्बे मे होते हुए चौराहा समेत सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए दुर्गा मन्दिर तक गुजरी। इस दौरान ‘शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान’ व भारत माता की जय के नारे लगते रहे। इस तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री विनोद कुमार लोधी व विशिष्ट अतिथि पंकज गिरी जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,एवं तिरंगा यात्रा के संयोजक सिंगाही मंडल महामंत्री शंकर दयाल अवस्थी के साथ सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भव्य तिंरगा यात्रा निकली इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ हाथों में तिरंगा लेकर चल रहें थे। इस तिरंगा यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय वंदे मातरम् के नारे भी लगाए। मार्ग में स्थानीय लोगों ने जगह जगह तिंरगा यात्रा पुष्प वर्षा करके स्वागत भी किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनोद लोधी ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक है हमें देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस तिरंगा बाइक यात्रा मे भाजपा के सिंगाही मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री शंकर दयाल अवस्थी, मंडल महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सोनी,उपाध्यक्ष अमन साहनी,संदीप गुप्ता, सिंगाही मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा दिलीप गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जावेद जाफरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नारायण वर्मा, ग्राम पंचायत सिंगहा कला के प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित, ग्राम पंचायत हरद्वाही के प्रधान सौरभ वर्मा, भाजपा नेता बालकुमार वर्मा, नगर पंचायत सिंगाही के पूर्व चेयरमैन उत्तम मिश्रा, कमल जायसवाल, पत्रकार प्रभाकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र भार्गव, अनूप भास्कर, सुभाष अवस्थी, सुशील त्रिवेदी, अतीक चंद्र राणा, विजय मौर्य, सतीश तिवारी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम भार्गव, रवि गुप्ता संजय गुप्ता, महेश मौर्या,पत्रकार उदयभान गुप्ता,मनोज चौहान, नितिन वर्मा, प्रफुल सोनी, संतराम कनौजिया, मोहित वर्मा, प्रमोद दिवाकर, आदि के साथ अनेक सम्मानित भाजपा कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता, राष्ट्रभक्त तिरंगा बाइक यात्रा मे समलित रहे

