By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: हर्षाेउल्लास के साथ मनायी गयी श्री संत गाड्गे जी की जयन्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > हर्षाेउल्लास के साथ मनायी गयी श्री संत गाड्गे जी की जयन्ती
उत्तर प्रदेशराज्य

हर्षाेउल्लास के साथ मनायी गयी श्री संत गाड्गे जी की जयन्ती

Adminakhandrashtra
Last updated: February 25, 2025 3:54 pm
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
हर्षाेउल्लास के साथ मनायी गयी श्री संत गाड्गे जी की जयन्ती
SHARE

जौनपुर। नगर के केरार कोट (केरारवीर मन्दिर) स्थित नवनिर्मित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला प्रांगण में श्री संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया की अध्यक्षता में बाबा सन्त गाड्गे जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ पर बाबा संत गाड्गे जी की प्रभातफेरी प्रातः 10 बजे से भण्डारी स्टेशन से आरम्भ होते हुये नगर के मुख्य मार्गों सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज से होते हुये केरारवीर नवनिर्मित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला स्थित प्रभातफेरी का समापन के साथ सभा के रुप में परिवर्तित हुआ। इसके बाद पश्चात श्री संत गाड्गे जी के तस्वीर पर मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव, खेलकूद एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश शासन व पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, विशिष्ट अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, शैलेन्द्र कनौजिया एस.डी.एम. सदर, अजीत रजक सी.ओ. केराकत, मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, निखिलेश सिंह पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा महासमिति जौनपुर, अस्मिता सेन खण्ड विकास अधिकारी मुफ्तीगंज ने पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित करके सभा का शुभारम्भ हुआ।सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि आज समाज जागरुक हो चुका है। सरकार सभी समाज के लोगों को आगे बढ़ाने में अपना महत्पवूर्ण योगदान दे रहा है। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि संजय कन्नौजिया के मार्गदर्शन पर समाज को आगे लाने के लिए जिस तरह से लगे हुए हैं। मैं संजय कन्नौजिया को बधाई देता हूं। साथ ही हमारे द्वारा जो भी योगदान होगा, उसमें मैं हर सम्भव मदद के लिए तैयार रहूंगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने कहा कि आज समाज जाग उठा है और संगठित है जो समाज के हित में कार्य करेगा। समाज उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे का सहयोगी बनेगा।पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने समाज के युवाओं को समाज को उचाई पर लाने के लिए आगे आना होगा। ऐसे युवाओं के साथ मैं हमेशा आगे रहूँगा। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वजातीय महिला, पुरुष एवं बच्चों ने प्रभातफेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अन्त में बाबा का भण्डारा प्रसाद स्वरुप सभी ने ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कन्नौजिया ने किया। अन्त में समस्त अतिथियों का आभार प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने किया।इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, नन्दलाल कन्नौजिया, हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश कन्नौजिया, एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, एडवोकेट शैलेश कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, राजपति कन्नौजिया, गौतम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, पन्धारी कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, कन्हैया लाल कन्नौजिया, रिशू कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, लाले कन्नौजिया, मक्खन कन्नौजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

धनबाद में डीएमएफटी फंड घोटाला: बनी-बनाई सड़कों पर फिर से 3 करोड़ खर्च करने का था प्रस्ताव, DC ने रद्द किया
सुंदरकांड पाठ के साथ दीपावली स्नेह मिलन संपन्न
ड्रीम्स डेब्ट सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के पहचान पत्र हुए गुम
पूर्वांचल के मिट्टी की खुशबू और लोगों की मेहनत का कोई जवाब नहीं : डॉ द्रिगेश यादव
गांधी जयंती पर सम्राट इंफार्मेशन का कवि सम्मेलन संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सरकारी विद्युत खम्भे को दबंगो ने लगने से रोका
Next Article जौनपुर में हुआ पूर्व सैनिक मिलन सम्मान समारोह का आयोजन जौनपुर में हुआ पूर्व सैनिक मिलन सम्मान समारोह का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up