हुक्के का लुफ्त लेने आये 28 युवकों को हिदायत दे कर छोड़ा
खेतासराय(जौनपुर) ।क्षेत्र के आज़ाद नहर के समीप गोरारी खलील पुर में एक रेस्टुरेंट में खुले आम हुक्का बार चला रहे संचालक पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया । गुरुवार की देर शाम दबिश डालकर संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया । धुंआ उड़ा रहे 28 नवयुवकों को दबोच लिया । जिससे अफरातफरी मच गई । पुलिस ने दोनों आरोपियों पर लोकपरिशान्ति भंग की कार्यवाही की । खाद्द सुरक्षा टीम ने भी रेस्टुरेंट से सेम्पल लिया ।डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि उक्त स्थान पर काफ़ी दिनों से अवैध हुक्का बार चलाने की शिकायत मिल रही थी । खेतासराय पुलिस ने थानाध्यक्ष रामाश्रय रॉय के नेतृत्व में बीती रात्रि दबिश देकर रेस्टुरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाने वाले अदनान पुत्र कौसर निवासी सोंधी तथा मो इमरान पुत्र अज़फर खान निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से केमिकल, हुक्का सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए है । हिरासत में लिए गए युवकों के परिजनों को बुलाकर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया ।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूने लेकर अपनी विधिक कार्रवाई पूरी की । गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ रामाश्रय रॉय, एसआई तारिक अंसारी, कांस्टेबल दिनेश यादव, मनीष समेत अन्य शामिल रहे ।
No photo
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे रिलायंस जियो के प्रेसीडेंट सुनील दत्त
समारोह की तैयारी बैठक में की गयी कार्यक्रमों की समीक्षा
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह आगामी 6 अक्टूबर को होगा। उक्त महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को आर्यभट्ट सभागार में कुलपति प्रो. वन्दना सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह ने राजभवन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी उपस्थित सभी संयोजकों को दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह के सुचारु संचालन हेतु कुल 53 समितियों का गठन किया है। सभी विंदुओं पर कुलसचिव ने प्रगति की जानकारी लिया।
वहीं कुलपति प्रो. वन्दना सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डिवाइस एंड सेल्स रिलायंस जियो इफोकाम लिमिटेड के प्रेसीडेंट सुनील दत्त होंगे। सभी संयोजकों से कहा कि वे अपनी टीमों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से तैयारियों में जुट जायं। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय की गरिमा और पहचान का उत्सव है, इसलिये सभी समितियां इसे ऐतिहासिक और अनुकरणीय बनाने में कोई कोर-कसर न छोड़ें। इस दौरान संयोजकों से सुझाव भी लिये गये, ताकि आयोजन को और अधिक सफल एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, छात्र अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजकुमार सोनी, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. राज बहादुर, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. गिरधर मिश्र, प्रो. रवि प्रकाश, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. अनु त्यागी. उप कुलसचिव बबीता सिंह, अजीत प्रताप सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न समितियों के संयोजक आदि मौजूद रहे।

