By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: 01 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा, 27 केंद्रों पर होंगे अभ्यर्थी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > 01 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा, 27 केंद्रों पर होंगे अभ्यर्थी शामिल
उत्तर प्रदेशराज्य

01 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा, 27 केंद्रों पर होंगे अभ्यर्थी शामिल

Omkar Tripathi
Last updated: May 30, 2025 5:52 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। 01 जून को जनपद में आयोजित होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, व्यवस्था एवं समन्वय को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी –

प्रथम पाली: पूर्वाह्न 09:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक

द्वितीय पाली: अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक

जनपद के कुल 27 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिन पर हजारों की संख्या में परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे।

प्रशासन ने की चाक-चौबंद तैयारी

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुगम एवं नियंत्रित रखा जाए, ताकि परीक्षार्थियों को समय से केंद्रों तक पहुंचने में कोई समस्या न हो।

साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

सभी संबंधित अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, परीक्षा केंद्रों की निगरानी व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम की स्थापना जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशासन की अपील

जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से अपील की कि वे परीक्षा समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचें और निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।

यह परीक्षा प्रदेशभर के हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे जिले में पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का संकल्प प्रशासन ने लिया है।

पटीदारों ने ही गोली मारकर लिया हत्या का बदला
अंतरराष्ट्रीय सरयूपारिण ब्राह्मण परिषद का श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम संपन्न 
राजभर समाज सेवा संघ मनायेगा सुहेलदेव जयंती – लालमनी राजभर
अथर्वन फाउंडेशन को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
हिन्दी साहित्य भारती का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए डॉ दयानंद तिवारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बच्चों में दिखा रचनात्मकता का उत्साह
Next Article वेब की दुनिया में मजबूती से खड़ी है हिन्दी पत्रकारिता: डॉ. धनन्जय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up