जौनपुर : गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।
बक्सा थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी रुपेश अपनी बाइक से जौनपुर- केराकत हाईवे होते हुए मुफ्तीगंज जा रहे थे जैसे ही दोपहर में तीन बजे रूपेश की बाइक थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया, टक्कर लगते ही बाइक सवार रूपेश (51) सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी चोरसंड भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रुपेश के सर में काफी चोट आई है। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया है। घायल के द्वारा तहरीर देने पर उक्त अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।वही एक अन्य घटना में खुटहन के गंभीरन क्षेत्र के इमामपुर गांव निवासी फिरतू उर्फ खुदुर गौतम खुटहन थाने पर चौकीदार के पद पर तैनात है। ड्यूटी से आने के बाद बुधवार की देर शाम वह किसी घरेलू कार्य को लेकर इमामपुर बाजार से गौसपुर की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात बाईक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। वह वहीं गिरकर छटपटाने लगे। आसपास के लोगों ने उनको जमीन से उठाया और स्थानीय सीएचसी उपचार हेतु ले गए जहां चिकित्सकों ने सिर में अति गम्भीर चोट लगने के कारण नाजुक हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां पर उनका उपचार चला। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी होश नहीं आया। हालत गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

