जौनपुर। शनिवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित / मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत 111.55 लाख रुपये की लागत की चार सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
शिलान्यास की गई सड़कों में प्रमुख रूप से वार्ड अहियापुर में स्टेशन मार्ग से बुआ जी हॉस्पिटल होते हुए डॉ. मंजू के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 23.77 लाख रुपये), वार्ड अहियापुर में आशा सिंह के मकान से शैलेन्द्र यादव, अजय यादव के मकान से होते हुए रामदुलार के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 24.61 लाख रुपये), वार्ड अहियापुर में सर्विस स्टेशन के आगे सुरेन्द्र रावत के मकान से होरीलाल, रघुवीर गुप्ता के मकान तक एवं लालू भूषा की दुकान से राजेन्द्र के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 28.68 लाख रुपये) और गुलरघाट में बेनी प्रसाद की दुकान के सामने से बदलापुर पड़ाव तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 34.49 लाख रुपये) शामिल हैं।
शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से डॉ. रामसूरत मौर्य, मनीष श्रीवास्तव, प्रवीन कुमार सिंह, नंदलाल यादव, शिवशंकर यादव, जय सिंह व सचिन पांडेय सहित आदि लोग मौजूद रहे। राज्यमंत्री के इस कदम से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

