By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुये 116 घरों की काटी गयी बिजली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुये 116 घरों की काटी गयी बिजली
उत्तर प्रदेशराज्य

13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुये 116 घरों की काटी गयी बिजली

Omkar Tripathi
Last updated: June 12, 2025 4:12 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। बिजली विभाग के विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ बक्शा के अन्तर्गत ग्राम जंगीपुर, बबरखा, हिन्दी बघैला, धर्मापुर, शम्भूगंज, सैदनपुर एवं जफराबाद क्षेत्र में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया जहां 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुये बकाये पर 116 कनेक्शन काटे गये। शहर के अभियान में अधिशाषी अभियंता समेत एसडीओ विजय यादव, धीरेन्द्र सिंह, अमित राग, जेई अनिल गुप्ता, नितिन निगम, सुरेन्द्र यादव, सैय्यद गुलाम अब्बास, राजेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत, विजिलेंस टीम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बताया गया कि करीब 7.57 लाख की बकाया वसूली हुई और 17.40 लाख बकाये पर करीब 116 घरों की बिजली काटी गयी। साथ ही 13 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गये।

प्रबन्ध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित करके विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ बक्शा के अन्तर्गत जंगीपुर, बबरखा, हिन्दी बघैला, धर्मापुर, शम्भूगंज, सैदनपुर सहित जफराबाद क्षेत्र में बिजली विभाग ने अभियान चलाया। एक्सईएन विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जंगीपुर, गभिरन, धर्मापुर, बक्शा, नईगंज, जफराबाद फीडर के बाजार समेत दर्जनों मोहल्लों में बिजली विभाग की 6 टीमों ने सुबह 8 बजे से 4 बजे तक लगातार चेकिंग किया जिससे बिजली चोरों में हड़कम्प मचा रहा। बताया गया कि 276 की बिजली चेकिंग में करीब 13 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गये जिनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त करीब 116 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गयी जिनके ऊपर लगभग 17.40 लाख का बिजली बिल बकाया था। चेकिंग के दौरान करीब 27.57 लाख के बकाये की भी वसूली की गयी।

एक्सईएन श्री सिंह ने बताया कि पूरे शहर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 6 टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। चेकिंग में वह खुद भी शामिल रहे। साथ ही विजलेंस की टीम भी मौजूद रही। आगे भी प्रतिदिन मॉर्निंग रेड एवं मेगा ड्राइव अभियान चलाकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर शिकंजा कसा जायेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि विच्छेदन तिथि के अन्दर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवायें एवं बिजली चोरी न करें। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा एवं खण्ड में एक सप्ताह में चयनित एक फीडर पर चेकिंग पूर्ण कराकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि 10 हजार रुपये से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जायेगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया आयेगा। इसके अतिरिक्त बड़े स्तर पर उपभोक्ताओं के बिल भी ठीक किये जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि मई माह में लगभग 241 उपभोक्ताओं के बिल ठीक किये गये हैं। गलत बिल बनाने वाले मीटर रीडरों पर कार्यवाही की जायेगी। सभी उपभोक्ताओं को सही बिल एवं समय पर बिल देने हेतु दृढ संकल्पित होकर प्रयास किये जा रहे हैं।

बारिश से बचने के लिए 28 हजार जरूरतमंद लोगों को धर्मेंद्रनाथ ठाकुर ने बांटी छतरी
दिल ढूंढ़े” के लिए विशाल राजा और एकता श्रीमाली ने गाया रोमांटिक गाना
मीरा रोड में नीला सोन्स द्वारा श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन
वाराणसी में सड़को पर लाइट की समस्या, आवा गमन में यात्रियों को हो रही है असुविधा
हौसला बुलंद चोरों ने दो गांव में तीन घरों और विद्यालय को बनाया निशाना
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सड़क हादसे में वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 गंभीर रूप से हुए घायल, 1 की मौत
Next Article ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित लघु नाटक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up