By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: 13 वर्ष पूर्व घर से गायब हुआ युवक साधु बन लौटा, परिजनों ने पहचाना ,युवक ने धारण किया मौन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > 13 वर्ष पूर्व घर से गायब हुआ युवक साधु बन लौटा, परिजनों ने पहचाना ,युवक ने धारण किया मौन 
उत्तर प्रदेशराज्य

13 वर्ष पूर्व घर से गायब हुआ युवक साधु बन लौटा, परिजनों ने पहचाना ,युवक ने धारण किया मौन 

Omkar Tripathi
Last updated: July 18, 2025 8:41 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
13 वर्ष पूर्व घर से गायब हुआ युवक साधु बन लौटा, परिजनों ने पहचाना ,युवक ने धारण किया मौन 
SHARE

जौनपुर | उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद भावुक और आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव से 13 साल पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुआ युवक अचानक साधु के वेश में लौट आया। वह जब अपनी ही मां से भिक्षा मांगने पहुंचा, तो मां की ममता जाग उठी और उन्होंने एक ही नजर में अपने बेटे को पहचान लिया।

दुर्गा मंदिर के पास मिला साधु

बता दे कि, 17 जुलाई को चंदवक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक साधु को भिक्षा मांगते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों को उसका चेहरा कुछ जाना-पहचाना सा लगा। जब यह बात गांव में फैली, तो बलरामपुर निवासी राकेश की मां और छोटा भाई बृजेश मौके पर पहुंचे। मां ने जैसे ही साधु को देखा, उनकी आंखें भर आईं और उन्होंने उसे तुरंत पहचान लिया।

पहले किया पहचान से इनकार

साधु वेश में खड़े युवक ने पहले अपनी मां को पहचानने से इनकार कर दिया और वहां से निकलने की कोशिश की। लेकिन मां की ममता और भाइयों के भावुक प्रयासों ने उसे रोक लिया। मां बेटे से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

2012 में अचानक हो गया था लापता

राकेश,जो वर्ष 2012 में मात्र 19 वर्ष का था,अचानक घर से लापता हो गया था। उसके पिता मुखई राम का निधन उसी वर्ष जनवरी में हुआ था। इसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां ने तीन बेटो राकेश, बृजेश और मंजेश के सहारे जीवन की गाड़ी खींचनी शुरू की। लेकिन राकेश के गायब हो जाने से घर का माहौल और भी शोकपूर्ण हो गया।

वर्षों तक ढूंढता रहा परिवार

परिवार ने राकेश को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। छोटे बेटे मंजेश ने रोजगार के लिए पुणे चला गया, जबकि बृजेश गांव में रहकर मां की देखभाल करता रहा। मां ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और हर रोज भगवान से बेटे की सलामती की प्रार्थना करती रहीं।

अब भी मौन है राकेश

13 वर्षों बाद लौटे राकेश ने अभी तक यह नहीं बताया कि वह अचानक कहां चला गया था और इतने वर्षों तक साधु के रूप में कैसे जीवन जीता रहा। वह पूरी तरह मौन है और किसी से कोई बातचीत नहीं कर रहा।

गांव में चर्चा का विषय बनी घटना

यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग हैरान हैं कि 13 साल तक किसी को उसकी खबर नहीं मिली और अब वह साधु के रूप में लौट आया है।लेकिन वो वापिस अपनी दुनिया में लौट जाएगा।

जौनपुर में धमकी, रिश्वत और दबाव का खेल उजागर…जनहित याचिका पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत चार निलंबित
सिकरारा में चलती हुई बस बनी आग का गोला चालक की सूझबूझ से भारी हादसा टला
उत्तर मुंबई लोकसभा से इंडिया गठबंधन के लिए राणा सिंह ने ठोकी दावेदारी
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क बनी तालाब, स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
नारायण ज्ञान धाम की होली में शामिल हुए पूर्व आईजी बीपी त्रिपाठी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सुरेन्द्र कुमार प्रजापति बने अधिवक्ताओं की जांच कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापति बने अधिवक्ताओं की जांच कमेटी के अध्यक्ष
Next Article ध्वस्त हुई 3 करोड़ की आलीशान कोठी,यूपी से मुंबई तक तड़ातड़़ छापे,छांगुर बाबा पर चला योगी सरकार का हंटर ध्वस्त हुई 3 करोड़ की आलीशान कोठी,यूपी से मुंबई तक तड़ातड़़ छापे,छांगुर बाबा पर चला योगी सरकार का हंटर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up