जौनपुर।केराकत कोतवाली के सरकी चौकी अंतर्गत अकबरपुर ग्राम में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। सर्राफा दुकान का उद्घाटन करने के बाद सर्राफा दुकानदार मकान मालिक का ही 2 सोने का सिकड़ी और कनफुल लेकर फरार होगया । जानकारी के अनुसार विमला देवी पत्नी स्वर्गीय रामसूरत सिंह की अकबरपुर ग्राम में ही मकान दुकान है जॉकी किराए पर लेने के बहाने से दो आदमी दो दिन पहले आए और किराए पर लिया। सुबह आकर दुकान का उद्घाटन किया और कुछ देर बाद विमला देवी से कहा आपना सोने का सिकड़ी दीजिए एक ग्राहक को दिखाना है साथ में बैठी मंझारी देवी पत्नी गोरखनाथ सिंह का भी सिकड़ी और कनफुल माँग लिया। जब विमला और मंझारी देवी दुकान पर अपना समान वापस लेने पहुची तो सर्राफा दुकानदार नदारद मिला।पीड़िता ने तुरंत 112 पर सूचना दी। उसके बाद सड़की चौकी से संपर्क कर आपबीती बताई ।पुलिस का कहना है कि समान साफाई के नाम पर ठगी हुई है जबकि पीड़िता का रो रोकर बुरा हाल है कुल माल की कीमत 2.5 लाख बताई जा रही है।

