By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: 2024, सनातन धर्म के स्वर्णकाल के आरंभ का वर्ष – शंकराचार्य स्वामी नारायणांनद तीर्थ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > 2024, सनातन धर्म के स्वर्णकाल के आरंभ का वर्ष – शंकराचार्य स्वामी नारायणांनद तीर्थ
महाराष्ट्र

2024, सनातन धर्म के स्वर्णकाल के आरंभ का वर्ष – शंकराचार्य स्वामी नारायणांनद तीर्थ

Akhand Rashtra
Last updated: January 1, 2024 4:25 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
2024, सनातन धर्म के स्वर्णकाल के आरंभ का वर्ष – शंकराचार्य स्वामी नारायणांनद तीर्थ
SHARE

मुंबई। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मनुष्य जीवन को सार्थक बनाती है। जन्म तो हर प्राणी एवं मनुष्य लेता है लेकिन उसे अपने जीवन का अर्थ बोध नहीं होता है। बाल्यावस्था से लेकर मृत्यु तक वह सांसारिक गतिविधियों में ही लिप्त होकर इस अमूल्य जीवन को नश्वर बना देता है। श्रीमद् भागवत ऐसी कथा है जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत होते है इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा श्रीकृष्ण का जन्म मनुष्य जीवन के उद्धार के लिए हुआ है। कंस ने उनके जन्म लेने को रोकने के लिए अथक प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो पाया। अंत मेंं अपने पापों का घड़ा भरने पर श्रीकृष्ण के हाथों मरकर मोक्ष की प्राप्ति की। उन्होंने बताया मनुष्य जीवन सबसे उत्तम माना जाता है। इसी योनी में भगवान भी जन्म लेना चाहते हैं। जिससे वे अपने आराध्य ईश्वर की भक्ति कर सके। श्रीकृष्ण ने भागवत गीता के माध्यम से बुराई व सदाचार के बीच अंतर बताया। ईश्वर को धन दौलत व यज्ञों से कोई सरोकार नहीं है। वह तो केवल स्वच्छ मन से की गई आराधना के अधीन होता है।
स्वामी जी ने कहा कि ईश्वर जात, पात व धर्म नहीं जानते। वह तो भक्ति मात्र के प्रेम को जानते हैं। महाराज ने प्रवचन के दौरान हर प्रकार के युगों से श्रद्धालुओं को अवगत कराया। समय-समय पर भगवान को भी अपने भक्त की भक्ति के आगे झुककर सहायता के लिए आना पड़ा है। मित्रता, सदाचार, गुण, अवगुण, द्वेष सभी प्रकार के भावों को व्यक्त किया है। जब तक हम किसी चीज के महत्व को नहीं जानते तब तक उसके प्रति मन में श्रद्धा नहीं जगती। कहा कि जब तक भक्तों का मन पवित्र नहीं होगा तब तक भागवत कथा श्रवण का लाभ नहीं मिल सकता।
स्वामी जी ने कहा कि वेद शास्त्र पुराण और संत महात्माओं के वचनों और महाजनों के आचारों से यही सिद्ध होता है कि संसार धर्म पर ही प्रतिष्ठित है। धर्म से ही मनुष्य जीवन की सार्थकता है । धर्म ही मनुष्य को पापों से बचाकर उन्नत जीवन में प्रवेश करवाता है। धर्म बल से ही विपत्तिपूर्ण संसार और परलोक में जीव दुख के महावर्ण से पार उतर जा सकता है। हिंदू शास्त्रकार और संतों ने तो इन सिद्धांतों को बड़े ही जोर से घोषणा की है परंतु अन्य जातियों में भी धर्म को सदा ऊंचा स्थान मिलते आया है। सभी ने धर्म बल से ही अपने को बलवान समझा है। अब तक सब जगह यही माना गया है कि धर्म बिना मनुष्य का जीवन पशु जीवन सदृश हो जाता है।

2024, सनातन धर्म के स्वर्णकाल के आरंभ का वर्ष – शंकराचार्य स्वामी नारायणांनद तीर्थ


स्वामी जी ने कथा के अंत में भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला वर्ष 2024 भारत के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। भारत की धार्मिक स्थिति का स्वर्णकाल होगा 2024। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म दुनियां के सभी धर्मों का उदगम स्थल है जो लोग भी सनातन धर्म के बारे में कुछ भी बोलते हैं वे उसके अधिकारी नहीं है इसलिए उनकी बातों से सनातन धर्म पर कोई असर होने वाला नहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऐड जे डी सिंह, ओ पी सिंह, राम मणि मिश्रा, हरिश्चंद्र शुक्ला, दिनकर दूबे, गणेश सिंह आदि जुड़े हुए हैं। उक्त जानकारी काशीधर्मपीठ के प्रवक्ता प्रो दयानंद तिवारी ने दी है।

कृपाशंकर की जीत से खुलेगा जौनपुर के विकास का नया दरवाजा –चित्रसेन सिंह
सार्वजनिक सड़कों पर पे एंड पार्क की वसूली तत्काल रद्द की जाए – एड रवि व्यास
भजन गायक सुरेश शुक्ला के मधुर गीतों को सुनकर भाव विभोर हुए देवीभक्त
महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी महायुती सरकार – विधायक सुशील सिंह
डोंबिवली में वेदमाता गायत्री का हवन-यज्ञ संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article साने गुरुजी जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ अमर यादव साने गुरुजी जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ अमर यादव
Next Article कड़ाके की ठंड के बीच संतोष सिंह ने 1000 ग्रामीणों को बांटे कंबल कड़ाके की ठंड के बीच संतोष सिंह ने 1000 ग्रामीणों को बांटे कंबल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up