By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: 26 जनवरी तक नही बनवाया किसान कॉर्ड तो रुक सकती सम्मान निधि: डीएमएक लाख किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > 26 जनवरी तक नही बनवाया किसान कॉर्ड तो रुक सकती सम्मान निधि: डीएमएक लाख किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्री
उत्तर प्रदेशराज्य

26 जनवरी तक नही बनवाया किसान कॉर्ड तो रुक सकती सम्मान निधि: डीएमएक लाख किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्री

Adminakhandrashtra
Last updated: December 29, 2024 3:57 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
26 जनवरी तक नही बनवाया किसान कॉर्ड तो रुक सकती सम्मान निधि: डीएमएक लाख किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्री
SHARE

किसान कार्ड के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ

जौनपुर। किसानों को किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं की पारदर्शी तरीके से त्वरित लाभ प्रदान कर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए एग्री स्टैक योजना के तहत जनपद के किसानों का आधार की तर्ज पर किसान कार्ड बनाया जा रहा है, इसके लिए जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र द्वारा रोस्टर जारी कर 26 जनवरी तक जिले की समस्त राजस्व गांवो में शिविर लगाकर किसान रजिस्ट्री की जाएगी। जिले में कुल सात लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी है, जिन्हें नियमित रूप से योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। जनवरी के अंत तक 19 वी किस्त जारी होने तक सभी लाभार्थियों को फार्मर रजिस्ट्री कराकर किसान गोल्डेन कार्ड बनवा लेना है, क्योंकि अगली किस्त के लिए किसान कार्ड (फार्मर रजिस्ट्री) बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है, 26 जनवरी तक किसान कार्ड न बनवाने वाले कृषकों की किस्त रुक सकती है। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में किसान का आधार नंबर,खेत का रखवा नंबर, खसरा नंबर, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा, पूरा विवरण दर्ज होने के बाद किसानों को एक यूनिक नंबर जारी होगा इस नंबर के जरिए ही संबंधित किसान का पूरा विवरण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण होने के बाद किसान कार्ड बनाया जाएगा, कार्ड से मिलने वाले नंबर के जरिए ही पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जाएगा। किसान कार्ड (फार्मर रजिस्ट्री) के लिए जिले के हर राजस्व गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसमें कृषि विभाग/ पंचायत विभाग एवं राजस्व विभाग के दो- कर्मचारी रहेंगे, शिविर में गांव के संबंधित किसान का नाम, पिता का नाम, स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्या, सहखातेदार होने की स्थिति में गाटों में किसान का अंश, आधार नंबर, ई-केवाईसी विवरण आदि दर्ज करेंगे। किसी प्रकार के स्वामित्व स्थानांतरण (विसारत, बैनामा आदि) होने पर किसान रजिस्ट्री में बदलाव किया जा सकेगा, इससे किसान के हर गाटे में हर सत्र में बोई जाने वाली फसल का विवरण भी शामिल किया जाएगा। किसान कार्ड से फायदे बताते हुए जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि अभी तक किसान को किसी भी तरह का ऋण लेने के लिए बार-बार राजस्व रिकार्ड देना पड़ता है, किसान रजिस्ट्री होने पर उसके नंबर को संबंधित एप पर डालकर उसका पूरा विवरण देखा जा सकेगा, इससे किसान कल्याण की योजनाएं बनाने और उसके क्रियान्वयन में आसानी होगी, लाभार्थियों को सत्यापन कृषि उत्पाद के विपणन और अन्य वित्तीय मामलों में सहूलियत होगी। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि भुगतान, फसली ऋण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, आपदा के दौरान किसानों को क्षति पूर्ति देने के लिए किसानों का चयन करने में आसानी होगी, साथ ही राजस्व विवादों का भी निस्तारण होगा। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि किसान कार्ड (फार्मर रजिस्ट्री) कराने के लिए किसान ’कैम्प’ के अलावा भारत सरकार द्वारा जारी किए गए मोबाइल एप ’फार्मर रजिस्ट्री यूपी’ एप से स्वयं घर बैठे कर सकते है, अथवा अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र (सीएससी) से अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नम्बर एवं खतौनी ले जाकर निर्धारित शुल्क देकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराकर किसान कार्ड बनवा सकते है।

जैसल पार्क व्यापारी मित्र मंडल द्वारा प्राण प्रतिष्ठा पर्व का भव्य आयोजन
हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था मुंबई की 241 वीं मासिक गोष्ठी सम्पन्न
ध्वस्त हुई 3 करोड़ की आलीशान कोठी,यूपी से मुंबई तक तड़ातड़़ छापे,छांगुर बाबा पर चला योगी सरकार का हंटर
सुजानगंज में बैंक कर्मचारी ने उपभोक्ता को मारकर किया घायलबड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा बेलवार में उपभोक्ता आये दिन उपभोक्ता होते हैं प्रताड़ित
जौनपुर में नशे का तांडव: 29 में से 27 थानों में “खाकी” की शह पर बिक रहा जहर!
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का हुआ आयोजन शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का हुआ आयोजन
Next Article बार काउंसिल ने दोषियों पर NSA लगाने की मांग बार काउंसिल ने दोषियों पर NSA लगाने की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up