जौनपुर । जिले में तहसीलवार एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर सभी 33 उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान उर्वरक की सात दुकानें बंद पाए जाने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं 17 नमूने लिए गए जबकि चार प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया?
जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक मिले इसके लिए केराकत क्षेत्र में सीडीओ, एसडीएम, बीडीओ, केराकत व कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तहसील केराकत में बहुद्देशीय साधन सहकारी समिति नरहन का निरीक्षण किया।
तहसील मड़ियाहूं में भूमि संरक्षण अधिकारी तहसील शाहगंज में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए एवं तहसील सदर में उप कृषि निदेशक के नेतृत्व में छापे की कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों के स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर, उर्वरक प्राधिकार पत्र, पीओएस मशीन के सापेक्ष स्टॉक, रेट एवं स्टॉक बोर्ड जांच की गई।
कुल 33 उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, 17 नमूने लिए गए गये एवं सात उर्वरक लाइसेंस निलम्बित किया गया। जबकि चार प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी की गयी।

