By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: 5वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम करके दी गयी श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > 5वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम करके दी गयी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेशराज्य

5वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम करके दी गयी श्रद्धांजलि

Adminakhandrashtra
Last updated: April 28, 2025 5:16 am
Adminakhandrashtra
10 months ago
Share
SHARE

खेतासराय, जौनपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सोनी की 5वीं पुण्यतिथि रविवार को नगर में मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसके बाद राजेन्द्र सोनी के चित्र पर पुष्पांजलि देकर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत पत्रकार ने अपनी लेखनी और अपनी मृदुशाली व्यहवार के बल पर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।स्थानीय कस्बे के केडी हॉस्पिटल के सभागार में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जहां हबीब हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ एमएस खान बतौर मुख्यातिथि शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजेंद्र सोनी अपने विचारों और समाज में छोड़ी गयी क्रांतिकारी छाप की वजह से लोगों के मस्तिष्क में सदैव जीवंत रहेंगे। उन्होंने 3 दशक से ज़्यादा तक क्षेत्र व जिले में सेवा दी है। उनके पदचिन्हों पर चलकर सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।पत्रकार यूसुफ खान, अज़ीम सिद्दीकी तथा राकेश शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण और उनके पत्रकारिता के प्रति दृष्टिकोण को याद करते हुए कहा कि स्व. सोनी हमेशा अपनी क़लम से पीड़ितों की आवाज़ उठाते रहे है। साथ ही उन्होंने सामाजिक सरोकार को हमेशा प्राथमिकता दिया।डॉ नीरज सोनी की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार राममूर्ति यादव, इंद्रजीत सिंह मौर्य, आनंद सिंह, सैय्यद तारिक़, बाबा सिंह, हाजी जियाउद्दीन, श्याम चन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, सिराज अहमद, मनीष यादव, अजय श्रीवास्तव, सुरेश प्रजापति, मो. फ़हीम, मो. अरशद, जीशान सिद्दीकी, औरंगजेब, भानु प्रताप सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव संपन्न
मुंबई मेट्रो ४ मधील पॅकेज १२ अंतर्गत मैलाचा दगड
देशभक्ति के तरानों से गूंजा सभागार
मेडा गांव में प्राचीन मंदिर बना चोरों का निशाना 
नील गाय से टकराकर बाईक सवार पलटा साथ ही दो महिलाएं भी घायल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article खिलाड़ियों द्वारा जिला शासकीय अधिवक्ता का किया गया भव्य स्वागत
Next Article जमीनी विवाद में बुलाये गये थाने, तो नाराज व्यापारी ने उतरवाया थाने का बोर्ड !
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up