कृषि बीज गोदाम धर्मापुर से बीज वितरण कार्यक्रम का मंडल अध्यक्ष भाजपा संतोष कुमार मौर्य ने किया शुभारंभ
गौराबादशाहपुर (जौनपुर) कृषि बीज गोदाम धर्मापुर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मौर्य के हाथों 60 किसानों में मुफ्त बीज का वितरण किया गया। जिसमें अरहर उरद और साँवा फसलों के बीज प्रमुखता से शामिल रहे। इस दौरान आए किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किसानों से कुछ फसलों पर ही निर्भरता कम करने के लिए कहा तथा हर तरह की खेती करने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अमरेंद्र सिंह एडीओ एजी, शैलेंद्र कुमार, सुनील अनुरागी गोदाम इंचार्ज, विशाल यादव टीआई, सोनम राय, किसान ओम प्रकाश सिंह, रमेश यादव, नीरज यादव, अंगनू यादव, चंद्रकला, बांकेलाल मौर्य, विजय यादव, लक्ष्मी नारायण मौर्य इत्यादि उपस्थित रहे।

