By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: तपती धूप में सड़कों पर बिखरा सन्नाटा, गर्मी से जीवन बेहाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > तपती धूप में सड़कों पर बिखरा सन्नाटा, गर्मी से जीवन बेहाल
उत्तर प्रदेशराज्य

तपती धूप में सड़कों पर बिखरा सन्नाटा, गर्मी से जीवन बेहाल

Omkar Tripathi
Last updated: May 16, 2025 3:48 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
तपती धूप में सड़कों पर बिखरा सन्नाटा, गर्मी से जीवन बेहाल
SHARE

जौनपुर।तेज धूप और लू से इस समय मछलीशहर तहसील क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आदमी के साथ- साथ पशु पक्षियों का जीवन भी बेहाल है।दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है।सुबह का आगाज सूरज की तीक्ष्ण किरणों के साथ हो रहा है। सुबह दस बजे के बाद लोग बेहद जरूरी होने पर ही लोग घरों के बाहर निकल रहें हैं। खेतों में बोई गई सब्जियों की बार- बार सिंचाई करनी पड़ रही है।तेज धूप से खेतों की नमी जल्द ही छू मंतर हो जा रही है और खेतों में दरारें पड़ जा रही हैं। दोपहर होते-होते सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो जा रही है।यह मछलीशहर- जंघई हाइवे का दोपहर एक बजे का दृश्य है सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम होने से सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

 बताते चलें की पिछले साल सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर सड़क के किनारे बड़ी संख्या में विशालकाय वृक्षों की कटाई हुई थी जिस कारण पूरी सड़क पर पूरी तरह से धूप राहगीरों को लग रही है।जब पेड़ों की कटाई नहीं हुई थी उस समय सड़क पर बीच-बीच में छांव का आनंद राहगीरों को मिल जाया करता था।इस बीच गर्मी और तेज धूप को देखते हुए काफी संख्या में निजी विद्यालयों ने अपने विद्यालयों में बच्चों की सुविधा के लिए ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है लेकिन परिषदीय विद्यालय अभी भी खुले हुए हैं किन्तु तेज धूप और गर्मी से छात्रों की उपस्थिति सामान्य दिनों की तुलना में कम चल रही है।तेज धूप से खेतों, सड़क निर्माण तथा भवन निर्माण में लगे मजदूरों की हालत खस्ता हो जा रही है। बाज़ार में इन्वर्टर,कूलर और पंखे की मांग पीक पर है। इलेक्ट्रॉनिक के सामानों को रिपेयर करने वाले मैकेनिकों की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग अपने इलेक्ट्रिक के सामानों को रिपेयर कराने के लिए आ रहें हैं।

You Might Also Like

शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे की सराहनीय जनसेवा
मुकेश जयन्ती समारोह अनुभूति मुकेश का 22 जुलाई को आयोजन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का हाथ कटा, ट्रामा सेंटर में भर्ती
भायंदर के विशाल पांडे ने शिक्षा मंत्रालय के लिए बनाया TARA ऐप 
कुर्ला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article सिन्हा डेंटल हॉस्पिटल द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन सिन्हा डेंटल हॉस्पिटल द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन
Next Article 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता सुनिश्चित 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों की सहभागिता सुनिश्चित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up