जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी दयाशंकर मिश्रा (60 वर्ष ) की मृत्यु सोमवार की रात इलाज के दौरान हो गई। मंगलवार की भोर उनका शव गांव आते ही कोहराम मच गया। स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दयाशंकर मिश्र रविवार की दोपहर बाइक से मछलीशहर से घर आ रहे थे।उसी समय जंघई से मछलीशहर की तरफ जा रही बोलेरो गाड़ी ने बंधवा बाजार की पेट्रोल टंकी के करीब टक्कर मार दी जिससे दयाशंकर मिश्रा और शनि मिश्रा बुरी तरह घायल हो गये जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले जाया गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें प्रयागराज के निजी चिकित्सालय ले गये जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। शनि मिश्रा का इलाज अभी चल रहा है।
सड़क हादसे में घायल की मृत्यु
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
