नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार नौपेड़वा निवासी युट्युवर सर्प मित्र मुरली यादव उर्फ हौसला को देखने बुधवार को भी अस्पताल में भारी भीड़ रही, हालांकि अस्पताल कर्मियों ने आइसीयू में भर्ती अन्य मरीजों के सेहत को देखते हुए गेट पर ही लोगों को रोक दिया गया था। क्षेत्र सहित जनपद में लोग एक दूसरे से मुरली वाले के स्वास्थ्य की जानकारी आज भी लेते रहें। मुरली के पिता महेन्द्र यादव खेती किसानी करतें है। बेहद गरीबी में पिता के साथ छोटी सी दुकान में हाथ बंटाने वाले मुरली अब परिचय के मोहताज नही है। बीते मंगलवार की सुबह जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर चकताली गांव में जाल में फसें एक कोबरा सर्प को रेस्क्यू करने के दौरान असावधानी बस सर्प ने हाथ में डस लिया। फिलहाल उन्हें शहर स्थित आशा दीप अस्पताल के आई सी यू वार्ड में चिकित्सक डॉ. बीएस उपाध्याय की निगरानी में इलाज जारी है जहां वे खतरे से बाहर बताए गए है। हौसला के साथ 24 घन्टे रहने वाले अंकित गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में मुरारी के दोनों बच्चे व पत्नी के अलावा छोटा भाई मौजूद है। मुरारी अब तक हजारों विषधर सापों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ चुके है। मुरली मोबाइल फोन की सूचना पर अपनी टीम के साथ नेपाल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, मद्रास, पश्चिम बंगाल, बिहार सहित अन्य प्रदेशों में जाकर सर्प को रैस्क्यू कर उन्हें सरंक्षण प्रदान करते रहते है। सर्प के जानकर मुरली सर्प के काटते ही प्राथमिक उपचार कर दीप अस्पताल पहुँच गए थे। जनपद के जाने माने सर्प विशेषज्ञ व उनके संरक्षण के लिए प्रयन्तशील व बचाव करने वाले मुरली वाले हौसला के देश-विदेश में करीब डेढ़ करोड़ से अधिक फॉलोवर्स है। मुरली वाले को सर्प ने अब तीसरी बार काटा है।
सर्प मित्र मुरली वाले हौसला को अस्पताल में देखने वालों शुभचिंतकों व युट्युवरों की दूसरे दिन भी रही भीड़

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- UP IPS Transfer List 2026: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बस्ती-जौनपुर और बाराबंकी समेत 20 IPS अधिकारियों के तबादले
- ECI Press Note: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के साथ बैठक विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की बात
- क्रॉस वोटिंग के डर और 2027 के चुनाव की चाल… अखिलेश ने क्यों छोड़ दिया तीसरा उम्मीदवार उतारने का विचार?
- क्या जंतर-मंतर पर पहली बार हाथ मिलाएंगे राहुल गांधी और ‘CJP’? BNS धारा के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महासंग्राम
- पश्चिम बंगाल का नाम जल्द होगा ‘Paschim Banga’, BJP प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा ऐलान
