_सरपंच खोढरी ने जनपद पंचायत सीईओ से की शिकायत_
सतना। आज सतना जिले में कई ग्राम पंचायत है। और जिला पंचायत की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत को ही माना जाता है । आज यूं कहे की खोढरी ग्राम पंचायत की विहपन ग्राम भ्रष्टाचार से दहल रहा है। मगर वहां देखने और सुनने वाला कोई नहीं। जहां पर सचिव विजय सिंह की भ्रष्टाचार की रफ्तार बंदे भारत ट्रेन से भी ज्यादा है। उन पर अंकुश लगाने वाला आज तक कोई सामने नहीं आ पाया। वैसे तो जिले की हर ग्राम पंचायत में कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार की बू आती ही है। मगर खोढरी जैसी ग्राम पंचायत की गंध से गंधा रहा है ग्राम विहपन ।
दागी भ्रष्टाचारी सचिव विजय सिंह ने ग्राम पंचायत खोढरी के बिहपन गांव में चल रहे बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य में बाधा बन गया। उक्त ग्राम में जिस वेंडर से सामग्री क्रय की जानी है बाउंड्री वाल के निर्माण के लिए उस वेंडर से जाकर भ्रष्टाचारी सचिव विजय सिंह ने 86600 की राशि वसूल ली है। उधर आपको बता दूं कि जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी द्वारा इसी सचिव से वित्तीय प्रभार पृथक कर लिया गया था क्योंकि इसके ऊपर कई भ्रष्टाचार के आरोप थे, जिसमें जांच चल रही है । वही अब फिर से इसका दोहरा चरित्र सामने आ रहा है वेंडर से राशि वसूल कर। उधर सरपंच लालमन सिंह द्वारा जनपद पंचायत मझगवा को पत्र लिखकर शिकायत की गई है, उक्त भ्रष्टाचारी सचिव के खिलाफ। अब देखना यह है कि इस दागी भ्रष्टाचारी सचिव विजय सिंह के खिलाफ जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है ।क्योंकि बाउंड्री वाल का निर्माण पूरा ना हो इसमें कहीं ना कहीं इसी भ्रष्टाचारी की कार्यप्रणाली है। सरपंच द्वारा दिनांक 22 जनवरी 25 को आवेदन दिया गया मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई एक जनप्रतिनिधि का आवेदन वह भी ग्राम पंचायत के मुखिया का।
जनपद पंचायत मझगवा में रद्दी की धूल खाने को दफन हो गया जब एक जनता की जनप्रतिनिध के साथ ऐसा हो रहा है। तो उस सचिव द्वारा ग्राम पंचायत की जनता की क्या सुनवाई करता होंगा।

