* धरना स्थल पर दिनभर समर्थकों का रहा जमावड़ा
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा ब्लॉक परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के समीप बीते शुक्रवार से चल रहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल के तीसरे दिन रविवार को दोपहर नौपेड़वा सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जीके सिंह एवं चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सोनकर ने स्वास्थ्य टीम के साथ पहुँच अनशनरत अमरनाथ साथी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सक ने लगातार भूख हड़ताल के कारण अमरनाथ साथी के स्वास्थ्य में गिरावट व बीपी बढ़ी हुई बताई। चिकित्सक ने मौके पर उनका उपचार किया। उधर तीसरे दिन भी अनशनरत स्थल पर समर्थकों का आना-जाना लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहें। वाराणसी जौनपुर सुल्तानपुर रेलमार्ग पर स्थित बक्शा एवं सरायहरखू स्टेशनों की उपेक्षा को लेकर एवं दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पहले से ज्ञापन दे रखा है। लम्बे समय से ट्रेन ठहराव की मांग कर रहें सरायहरखू गांव के पूर्व प्रधान अमरनाथ साथी ने इसके पूर्व ग्रामीणों की तरफ से हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रेलमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को भेज चुके है। ग्रामीण सरायहरखू स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस (गंगा जमुना) व बक्शा रेलवे स्टेशन पर सटल एक्सप्रेस (वरूणा) व मेमू ट्रेन के ठहराव की भी मांग कर रहें है। अमरनाथ साथी ने बताया कि जब तक उच्चाधिकारियों या रेल विभाग द्वारा उचित आश्वासन नही मिल जाता अनशन जारी रहेगा। इस दौरान अनशनरत स्थल पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज पाण्डेय, बबलू गुप्ता, चन्द्रजीत गुप्ता, जयनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष अग्रहरि, सतीशचंद्र शर्मा, संतोष द्विवेदी, संजय सिंह, गया सिंह, आशीष तिवारी, पंकज गुप्ता, शरद यादव, मनोज यादव, प्रोफेसर अखिलेश यादव, कृष्णदेव यादव, राहुल यादव, शेखर, अर्जुन, वीरेन्द आदि लोग मौजूद रहें।

