नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में स्थित महाकाली मंदिर में बीते गुरुवार की रात्रि चोरों ने काली माता के चांदी मुकुट व घन्टा चोरी मामले की जांच करने शनिवार को सीओ सदर परमानन्द कुशवाहा के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिशी सिंह पहुँचे। उन्होंने थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह की मौजूदगी में चोरी स्थल को देख मन्दिर पुजारी से पूछताछ की।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि साथ में मौजूद सर्विलांस टीम की मदद से चोरी का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

