मुंबई। भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के पद पर 25 वर्ष पूर्ण करने तथा जन्मदिन के उपलक्ष में पूरे महाराष्ट्र में एक महीना तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र के पूर्व उपाध्यक्ष एसएम खान ने जोगेश्वरी वर्सोवा विधानसभा के आनंद नगर स्थित अपने कार्यालय के पास मेडिकल शिविर का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय नागरिकों के लिए मेडिकल चेकअप, चश्मा वितरण तथा मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेशानुसार एक महीने का कार्यक्रम पूरे महाराष्ट्र में सेवा पखवाड़ा के रूप में चलाया जा रहा है।
एसएम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों से देश की आम आवाम पूरी तरह से संतुष्ट है। देश और प्रदेश आज विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। एसएम खान द्वारा आयोजित इस शिविर में हजारों लोगों ने लाभ उठाया। इस अवसर पर सुनील दुबे, आरके दुबे, आरिफ हयात पंकज शर्मा राजीव चौहान, सरिता ढागे, जन्नतुनिषा नसरीन के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

