नौपेड़वा: बक्शा विकास खण्ड के कपोजिट विद्यालय रन्नो में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के विद्यालय आगमन पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव तथा स्टाफ द्वारा बच्चों का रोली चंदन लगाकर माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। बच्चों के साथ स्टाफ द्वारा ज्ञान और बुद्धि की देवी मां सरस्वती का पूजन कर प्रार्थना पश्चात लड्डू और हलवे का वितरण किया। गया। प्रीती ने बताया कि ग्रीष्मावकाश पश्चात विद्यालय खुलने से बच्चे जहां बहुत प्रसन्न दिखे वही विद्यालय प्रांगण भी बच्चों के आने से गुलजार रहा। इस दौरान के. के. सिंह, श्रीमती जाहिरा बेगम, ओम प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार गौतम, आलोक कुमार, आशीष दूबे, अलमदार, समस्त रसोइया सहित अभिभावक भी मौजूद रहें।
कम्पोजिट विद्यालय रन्नो में प्रथम दिन छात्र-छात्राओं का माल्यापर्ण कर किया गया स्वागत
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
