नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा पुलिस ने एक नाबालिग दलित किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक एक दलित नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल होने की जानकारी परिजनों को हुई तो बीते रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म, एससीएसटी आदि का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। उपनिरीक्षक वृजेश कुमार मिश्र ने हमराही सिपाहियों के साथ अभियुक्त प्रिंस जायसवाल को सोमवार दोपहर लखौवा बाजार से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
