जनपद सुल्तानपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत म.न. 512 लखनऊ नाका पर सैकड़ों वर्षों से स्थित उदासीन संगत आश्रम मंदिर की बेशकीमती संपति जिसकी कीमत लगभग 20 से 25 करोड़ है और जिसमें दशकों से किरायेदार निवास कर रहे है, को समाजवादी पार्टी सुल्तानपुर के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अग्रहरि उर्फ राजू चौधरी पुत्र स्व. सूर्यप्रकाश निवासी म.न. 521 पुरानी हनुमान गढ़ी लखनऊ नाका थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुर और उनके परिवारजनों आदि द्वारा फर्जी तरीके से स्वामी बनकर उक्त संपत्ति को बेचा जा रहा है।
उक्त संपत्ति में से एक फर्जी बैनामा जिसमें दुकान और मकान शामिल है का बैनामा भूमाफिया संतोष कुमार सुत स्व. गुलाबचंद्र निवासी म.न. 520 लखनऊ नाका थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर एवं लोकनाथ पुत्र स्व. बृजकुमार निवासी 944/10 अ वैष्णव नगर गभड़िया थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर द्वारा खालसा लाउडस्पीकर सेंटर के स्वामी सरदार जगदीप सिंह पुत्र स्व. सुरजीत सिंह निवासी म.न. 20 खैराबाद थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर को किया गया है।

