जौनपुर | दिनांक 10.7.2025 को टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सिद्धिकपुर जौनपुर संस्थान में टीटीएल के कुल 71 प्रशिक्षार्थियों का चयन टाटा कंपनी के द्वारा किया गया, प्लेसमेंट को संपन्न कराने में आईटीआई प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल, प्लेसमेंट प्रभारी श्रीमती ममता यादव, वरिष्ठ कार्यदेशक अखिलेश कुमार सिंह, देवेश यादव, सुनील कुमार यादव ,सार्थक मिश्रा तथा सुधांशु यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही । चयन प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रशिक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की ।

