By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गणेश उत्सव में लोकप्रिय नेता के रूप में छाए एड रवि व्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > गणेश उत्सव में लोकप्रिय नेता के रूप में छाए एड रवि व्यास
महाराष्ट्र

गणेश उत्सव में लोकप्रिय नेता के रूप में छाए एड रवि व्यास

Akhand Rashtra
Last updated: September 23, 2023 12:38 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

500 से अधिक गणपति बप्पा का किए दर्शन

भायंदर। मीरा भायंदर में इस वर्ष गणेश उत्सव की खास धूम देखी जा रही है। कोरोना संक्रमण काल के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला है, जब हजारों की संख्या में लोगों ने अपने घरों में डेढ़ दिन के गणपति बप्पा की स्थापना की। सैकड़ो लोगों ने 5 दिन तथा 7 दिन के गणपति बप्पा की स्थापना की है।सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडलों द्वारा स्थान स्थान पर भव्य गणपति बप्पा की स्थापना की गई है।यही कारण है कि राजनीति से जुड़े हुए लोगों को इस बार कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। अनेक नेता तो पहले दिन के ही बाद से ही अदृश्य हो गए हैं। माना जा रहा है कि एक ही दिन की दौड़ धूप ने उन्हें इस कदर थका दिया है कि वह बिस्तर पकड़ लिए हैं, परंतु कुछ ऐसे ऊर्जावान और जन समर्पित नेता ऐसे भी हैं, जो लगातार लोगों के बीच पहुंचकर गणपति बप्पा का दर्शन करते हुए उनका हौसला अफजाई कर रहे हैं। मीरा भायंदर 145 विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास अपनी टीम के साथ पहले ही दिन से लगातार गणपति बप्पा के दर्शन का क्रम किए हुए हैं। बीते हुए 5 दिनों में उन्होंने करीब 500 लोगों द्वारा स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन कर चुके हैं। मीरा भायंदर के दूसरे नेताओं की तुलना में यह संख्या करीब 4 गुनी है। सुबह से लेकर रात 12 बजे तक लोगों के बीच पहुंच रहे एडवोकेट रवि व्यास अपनी सक्रियता, सरलता, सहजता और विनम्रता के चलते लोगों के दिलों में अपनी विशेष पहचान बनाने में पूरी तरह से कामयाब रहे हैं। उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए प्रबुद्ध लोगों द्वारा आज उनका सम्मान किया गया। बीजेपी की महिला जिला सचिव तथा युवा एडवोकेट अरुणा पांडे के कार्यालय में प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में उन्हें गणेश जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने कहा कि एडवोकेट रवि व्यास की सक्रियता, दूरदर्शिता और सबको सम्मान देने की भावना ने न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किया है अपितु उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा होता दिखाई दे रहा है। जिला अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों की छाप पूरे मीरा भायंदर में देखने को मिल रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह राजपूत, युवा समाजसेवी संदीप तिवारी, समाजसेवी एडवोकेट सत्यप्रकाश पांडे, बीजेपी के जिला सचिव राजन पांडे, युवा समाजसेवी जयदयाल शुक्ला समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। एडवोकेट रवि व्यास ने कहा कि मीरा भायंदर के सर्वांगीण विकास में भारतीय जनता पार्टी का विशेष योगदान है। यही कारण है कि वे शत प्रतिशत लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं।

You Might Also Like

अखिल भारतीय गौरक्षा समिति के महाराष्ट्र अध्यक्ष बने नितिन गुप्ता 
बीएमसी शिक्षण विभाग का मुशायरा और कवि सम्मेलन सम्पन्न
सफेद पुल में साई भंडारा सम्पन्न
भ्रष्टाचार को बचाने के लिए जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
भायंदर में देवी चित्रलेखा की भागवत कथा का भव्य समापन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कृपाशंकर के यहां गणेश दर्शन को पहुंचे विधायक रमेश चंद्र मिश्र
Next Article आज का आदमी अपना ही भक्त है यारों – डॉ सुधाकर मिश्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Prayagraj के समोसे को मिला नया मुकाम, UP सरकार की योजना में बना जिले की ‘सिग्नेचर डिश’
  • Supreme Court से TMC को करारा झटका: नलिन कोहली का तीखा प्रहार, बोले – ‘अपनी हर हार पर राजनीति करती है ममता की पार्टी
  • AIIMS की ऐतिहासिक पहल: एम्स नई दिल्ली में भारत की पहली पोर्टेबल बेडसाइड MRI प्रणाली हुई शुरू
  • West Bengal Election 2026: सुप्रीम कोर्ट से TMC को बड़ा झटका, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर दखल देने से किया इनकार
  • Chhattisgarh के कांकेर में बड़ा हादसा: IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान शहीद, तलाशी अभियान के दौरान हुई घटना

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up