नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के सदरुद्दीनपुर गांव में पशुपालन विभाग के नेतृत्व में मंगलवार को संचारी रोग से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया। बक्शा लेदुका के पशुधन प्रसार अधिकारी चन्द्रसेन यादव ने पशु मित्रो के साथ पहुँच सुकर पालकों को जागरूक किया। उन्होंने जापानी रोग इंसेफेलाइटिस लेप्टोइस्पारोसिस रोग के रोकधाम हेतु जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग विषाणु एवं जीवाणु के कारण होते है। मच्छर एवं चूहें प्रजाति के वाहक यह रोग मनुष्यों और समस्त जानवरों को प्रभावित करता है। चन्द्रसेन ने सुकर बाड़ो की स्थापना मानव आबादी से दूर करने एवं जलभराव न होने देने की बात कही। उन्होंने अगल बगल साफ सफाई पर ध्यान देने हेतु जागरूक करते हुए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव करने की बात कही। इस दौरान विजय शंकर मिश्र, सत्यप्रकाश, विशाल सरोज मौजूद रहें।

