लखनऊ | उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी सर्जरी करते हुए राज्य सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस reshuffle में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) और कमिश्नरों की तैनाती बदली गई। प्रमुख बदलावों में मनीष वर्मा को डीएम प्रयागराज, मेधा रूपम को डीएम नोएडा, दीपक मीणा को डीएम गोरखपुर, राकेश कुमार को कमिश्नर अयोध्या, और गौरव दयाल को सचिव गृह विभाग नियुक्त किया गया है।
अमृत त्रिपाठी को सचिव उच्च शिक्षा, नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन, और प्रियंका निरंजन को डीएम गोंडा बनाया गया है। रवींद्र कुमार मंदर को डीएम गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। PM अवॉर्ड विजेता मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा बनाया गया, जबकि मिनिस्टी को गन्ना आयुक्त नियुक्त किया गया। प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग भेजा गया।
विमल दुबे को कमिश्नर झांसी के साथ BIDA सीईओ का अतिरिक्त चार्ज मिला, जबकि सारिका मोहन बेसिक शिक्षा से वित्त विभाग में सचिव बनीं। अक्षय त्रिपाठी को डीएम बहराइच, आलोक सिंह को राज्य संपत्ति अधिकारी, और पवन गंगवार को डीएम मिर्जापुर बनाया गया है।
यूपी: 23 IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला, कई जिलों के DM और कमिश्नर बदले
Leave a Comment

