मुंगरा बादशाहपुर / जौनपुर | स्थानीय क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी दिव्यांग शुभ लाल सरोज 15 अगस्त को राष्ट्रपति से सम्मानित होंगे।इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण पत्र डाक की ओर से उनके आवास पर पहुंचाया गया।
इस आमंत्रण पत्र को पाते ही वह परिवार सहित गांव के लोग गदगद हो गए।क्षेत्र की जनता ने इसके लिए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रति भी शुभकामनाएं व्यक्त किया। दिव्यांग शुभ लाल सरोज ने बताया कि यह पत्र केवल हमारे सम्मान के लिए नहीं बल्कि क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाने के लिए है। निष्ठा व लगन के साथ किया गया काम निरर्थक नहीं जाता है।
बताया कि हम हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को ध्यान पूर्वक सुनते है।उसी की प्रेरणा से हमने कई सुझाव भारत सरकार को भेजा है। हमारे सुझावों को वहां पर स्वीकार भी किया गया है।

