By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत : मंत्री लोढ़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत : मंत्री लोढ़ा
ताज़ा ख़बरें

नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत : मंत्री लोढ़ा

Anam Fatima
Last updated: October 21, 2026 7:13 pm
Anam Fatima
58 minutes ago
Share
नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत : मंत्री लोढ़ा
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता में राज्य के विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने तथा महाराष्ट्र के युवा नवाचारकर्ताओं, विद्यार्थियों और ग्रामीण क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के अंतर्गत रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय और महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (MACCIA) के अंतर्गत कार्यरत ‘गाँव वहाँ उद्यमी इनक्यूबेशन काउंसिल’ (GTUIC) के बीच आज मंत्रालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि राज्य सरकार नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के मार्गदर्शन में राज्य के जमीनी स्तर पर होने वाले नवाचारों को प्रोत्साहित करना और ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ प्रतियोगिता के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के तकनीक-आधारित प्रभावी समाधान खोजना इस समझौते का मुख्य उद्देश्य है। इस पहल के अंतर्गत पूरे महाराष्ट्र में, विशेष रूप से शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में, अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं संभावित उद्यमियों तक पहुँचकर उन्हें मार्गदर्शन और तकनीकी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, “इस समझौते के माध्यम से राज्य के युवाओं के नवाचारपूर्ण विचारों और स्टार्टअप्स को उचित दिशा देने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच पर लाकर उन्हें उद्योग जगत से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक सोच को व्यावसायिक स्वरूप देना हमारी नीति है। इस सहयोग से महाराष्ट्र के उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी। राज्य के महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों तक पहुँचकर उन्हें ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के बारे में जानकारी दी जाएगी। चयनित नवाचारकर्ताओं और स्टार्टअप्स को विशेषज्ञों के माध्यम से मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और उपयुक्त मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर यह विश्वास व्यक्त किया। महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (MACCIA) के अंतर्गत कार्यरत ‘गाँव वहाँ उद्यमी इनक्यूबेशन काउंसिल’ के अध्यक्ष रवींद्र माणगावे ने कहा कि यह पहल महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को रोजगार तलाशने वालों के बजाय रोजगार सृजित करने वाले उद्यमियों के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक युवा, महिलाएँ और स्थानीय कारीगर ऐसे हैं, जिनके पास व्यवसाय शुरू करने की क्षमता और नए विचार हैं। इस अवसर पर कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग की अपर मुख्य सचिव मनीषा वर्मा, रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. अपूर्वा पालकर तथा महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के अंतर्गत कार्यरत ‘गाँव वहाँ उद्यमी इनक्यूबेशन काउंसिल’ के अध्यक्ष रवींद्र माणगावे ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आशिष पेडणेकर, करुणाकर शेट्टी, शिवाजी मानकर, शिखर जैन, रामेश्वर पवार, सुरेश घोरपडे, अण्णासाहेब पाटील, दिवाकर केसकर, अधिवक्ता रिचा पाठक, अक्षता भांबले, विशाल बंडगर और जितु चव्हाण उपस्थित थे।

You Might Also Like

शाहगंज सड़कों के मामले में होगा जनपद में अग्रणी
भारत में पहली बार मिला 4000 साल पुराने हथियारों का जखीरा
प्राइमरी शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
लखनऊ में CJP और AISA के खिलाफ पोस्टर, ‘भारत विरोधी रावण’ बताया
सम्मानित व्यक्ति का अपमान उसकी मौत के समान : पंडित धर्मराज तिवारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कृपाशंकर सिंह ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि कृपाशंकर सिंह ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि
Next Article गरीबों के संजीवनी बने डॉ एस.पी. विश्वकर्मा गरीबों के संजीवनी बने डॉ एस.पी. विश्वकर्मा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज
  • जौनपुर में नकली मोबिल ऑयल का कारोबार, पुलिस ने 3 को दबोचा
  • गरीबों के संजीवनी बने डॉ एस.पी. विश्वकर्मा
  • नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत : मंत्री लोढ़ा
  • कृपाशंकर सिंह ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up