मुंबई। सीमा शुल्क सागरी एवं शुल्क निवारण अलीबाग की तरफ से हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। चौदह सितंबर से तीस सितंबर 2023 के बीच मनाए जाने वाले हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष में वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता,पत्र लेखन, हिंदी पर परिचर्चा के साथ एक भव्य कविसम्मेलन का आयोजन किया गया। हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के सफल संचालन में वरिष्ठ शायर सागर त्रिपाठी, हास्य कवि महेश दूबे,शायरा प्रो. लता हया, गीतकार चंदन राय, शशांक मिश्र, सुरभि ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अलीबाग में सीमा शुल्क विभाग द्वारा पहली बार हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती पल्लवी पाटिल ने हिंदी को देश को एक माला में पिरोने वाली भाषा बताया। सागरी सीमा शुल्क निवारण के उपायुक्त पंकज झा ने मराठी साहित्यकारों द्वारा हिंदी के प्रति योगदान का विस्तार से व्याख्या की। अलीबाग स्थिति पीएनपी एजूकेशन सोसायटी के मुख्य कार्यालय के सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन में नितिन ढवले, कैप्टन राघवेन्द्र राघव सुनील चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। उपायुक्त पंकज झा ने सभी मेहमानों का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस परंपरा को कायम रखने का वादा किया।
अलीबाग में पहली बार ठहाकों की बरसात

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- “बात सीट की नहीं जीत की है”: सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का बड़ा संदेश; सपा के 34 साल पूरे होने पर बीजेपी ने दागे ’34 पाप’
- BJP के कई विधायक संपर्क में हैं’ अखिलेश के दावे के बीच संजयन त्रिपाठी ने छोड़ी BJP, सपा में शामिल होते ही मिला MLC टिकट
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मुंबई पुस्तक महोत्सव के वेबसाइट का शुभारंभ
- मुंबई कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में नवनियुक्त प्रभारी का सम्मान
- शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ के उर्स में शामिल होने पर सियासी सवाल, PDA पर भी उठे प्रश्न
