By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ के उर्स में शामिल होने पर सियासी सवाल, PDA पर भी उठे प्रश्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ के उर्स में शामिल होने पर सियासी सवाल, PDA पर भी उठे प्रश्न
ताज़ा ख़बरें

शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ के उर्स में शामिल होने पर सियासी सवाल, PDA पर भी उठे प्रश्न

Anam Fatima
Last updated: October 3, 2026 11:37 pm
Anam Fatima
4 hours ago
Share
शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ उर्स के दौरान सिर पर चादर उठाए हुए
उर्स के दौरान चादर उठाकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होते शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। शाहगंज के पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र यादव ललई यादव की एक तस्वीर इन दिनों चर्चा में है। तस्वीर में वे जालीदार टोपी पहनकर उर्स के जुलूस में शामिल होते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के बाद उनके राजनीतिक रुख को लेकर क्षेत्र में बहस तेज हो गई है।

आलोचकों का कहना है कि शैलेंद्र यादव लगभग 20 वर्षों तक विधायक और दो बार मंत्री रहे हैं। वे स्वयं यादव समाज से आते हैं, जिसे भगवान कृष्ण का वंशज माना जाता है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का एक वर्ग सवाल उठा रहा है कि वे कृष्ण जन्माष्टमी, दुर्गा पूजा, रामलीला और हनुमान जयंती जैसे हिंदू धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से शामिल होते क्यों नहीं दिखे, जबकि उर्स जैसे कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी प्रमुखता से दिखी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह समाजवादी पार्टी की PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक रणनीति का हिस्सा है। सपा ने खुलकर कहा है कि वह इसी समीकरण पर 2027 का चुनाव लड़ेगी। ऐसे में ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज खुद को इस एजेंडे से दूर महसूस कर रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या दलित और पिछड़े हिंदू नहीं हैं? निषाद समाज जो भगवान राम के मित्र निषाद राज गुहा के वंशज माने जाते हैं, वर्मा, राजभर, धोबी, पासी, मुसहर जैसे दलित-पिछड़े वर्गों और स्वयं यदुवंशी समाज की धार्मिक भावनाओं का क्या?

स्थानीय लोगों में यह चर्चा है कि 20 प्रतिशत वोट के लिए टोपी पहनना क्या 80 प्रतिशत हिंदू आबादी की उपेक्षा है? क्या इससे भगवान कृष्ण के वंशज यादव बिरादरी सहित धर्म में आस्था रखने वाले पिछड़े-दलित वर्ग आहत नहीं होंगे?

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

भाजपा समर्थक वर्ग इसे तुष्टिकरण बता रहा है और कह रहा है कि जनता सब देख रही है। उनका नारा है – “हम बंटेंगे तो कटेंगे”। 2027 का चुनाव नजदीक है और जनता दिखावे को नहीं, आचरण को देखेगी।

संवैधानिक दृष्टि से हर नेता को सभी धर्मों के कार्यक्रमों में जाने का अधिकार है, यह धर्मनिरपेक्षता है। लेकिन सवाल नीयत और संतुलन का है। यदि एक धर्म के उत्सव से दूरी और दूसरे के आयोजन में सक्रियता दिखेगी, तो वोटर इसे राजनीतिक संदेश के रूप में ही देखेगा।

You Might Also Like

डीडीएम नाबार्ड ने किसानों से एफपीओ पर की विस्तृत चर्चा
बचपन जो कभी लौटकर नहीं आता…….
समाजसेवी विजय तिवारी ने किया नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन
मकान का शटरिंग गिरने से एक मजदूर की गई जान
एमडब्ल्यूओ संस्था ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अजय राय का राहुल गांधी के समर्थन में बड़ा बयान, “हनुमान” और “लंका दहन” वाला बयान “निश्चित तौर से राहुल गांधी का हनुमान हूं, जहाँ कहेंगे लंका दहन कर दूंगा” – अजय राय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ के उर्स में शामिल होने पर सियासी सवाल, PDA पर भी उठे प्रश्न
  • “निश्चित तौर से राहुल गांधी का हनुमान हूं, जहाँ कहेंगे लंका दहन कर दूंगा” – अजय राय
  • ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच’—अभिजीत दीपके का ऐलान, अमित शाह को चेतावनी- 20 जुलाई जैसी कार्रवाई दोहराई तो अबकी तेरा इस्तीफा होगा
  • जौनपुर को स्वच्छ सुंदर और प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने का संकल्प : कृपाशंकर सिंह
  • 2027 चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: अजय राय की छुट्टी, प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up