डोंबिवली । नारायण सेवा मंडल डोंबिवली द्वारा चल रहे रामकथा के चौथे दिन मंगवार 17 नवंबर 2026 को भगवत श्रीराम एवं माता जानकी के स्वयंवर में हजारों श्रद्धालुओं एवं भक्तों की भीड़ देखी गई। लोकमान्य तिलक विद्यालय प्रांगण मानो राजा जनक की मिथिला जैसी सजी-धजी प्रतीत हो रही थी जहां श्रीराम एवं सीता का विवाह बाजे-गाजे के साथ पुष्प वर्षा इतना ही नहीं आतिशबाज़ी के क्या कहने जबरदस्त पटाखों का धमाका जहां सभी नगरवासी नाच-गाने में मस्त हो उठे। विवाहोत्सव में विधिवत मंत्रोच्चारण तथा विवाह गीत पर महिलाएं नृत्य करती दिखी। वाराणसी के काशी से आए कथावाचक आचार्य विष्णुकांत शास्त्री जी महराज ने कहा विवाह सनातन धर्म की वैदिक परंपरानुसार होनी चाहिए जो युगों युगों से चला आ रहा है जिसके परिचायक स्वयं प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी हैं। कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त रामकथा के आयोजन की संकल्पना रामभक्त मनोज तिवारी तथा नारायण सेवा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्र के मार्गदर्शन में रामकथा फलीभूत हो रहा है। रामकथा में विशेष योगदान गायत्री परिवार डोंबिवली संध्या पाटील, शिवशक्ति महिला मित्र मंडल मैहर ग्रुप,शिव चर्चा ग्रुप एवं श्रीराम जल यात्रा का मिल रहा है। रामकथा में अतिथियों के साथ विशेष उपस्थिति कल्याण के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी विजय पंडित की रही जिन्होंने सनातन का जय-जयकार किया तथा आयोजकों के मनोबल को बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दीं तथा अपनी कविताओं से सभी को आह्लादित किया।उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान संस्था द्वारा किया गया।
विवाह सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार ही होना चाहिए : आचार्य विष्णु कांत शास्त्री

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
