मुंबई: अंधेरी पूर्व के मारुति हाई स्कूल में हिंदी भाषी विकास परिषद द्वारा पी एस फाउंडेशन की अध्यक्षा स्वीकृति शर्मा के जन्मदिन समारोह के परिप्रेक्ष्य में स्कूली बच्चों को मुफ्त में नोटबुक का वितरण किया। खास बात यह है कि स्वीकृति शर्मा का जन्मदिन स्कूली बच्चों द्वारा अनोखे तरीके से मनाया गया। समारोह में प्रमुख अतिथि पी एस फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही सच्ची ताकत है। यदि विद्यार्थियों को योग्य संसाधन और सुविधाएं मिली तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। आज के बच्चे कल के भारत के भविष्य हैं। इस अवसर पर हिंदी भाषी विकास परिषद की ओर से स्वीकृति शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में प्रमुख रूप से हिंदी भाषी विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष उमेश उपाध्याय, परिषद के तालुका अध्यक्ष अशोक दुबे , संदीप चौबे, पुष्पा त्रिपाठी , सौरभ उपाध्याय, सेंडी रावत सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे।
अंधेरी पूर्व में हिंदी भाषी विकास परिषद की ओर से छात्रों को मुफ्त नोटबुक का वितरण
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
