नदियां उफान पर चारो तरफ पानी ही पानी खाने को तरस रहे जनमानस और पशु
*प्रभाकर त्रिपाठी/ महेश कश्यप*(अखंड राष्ट्र)
निघासन– जनपद खीरी रेड अलर्ट दो दिनो से हो रही झमाझम बारिश से नदियां उफान पर है और चारो तरफ पानी ही पानी दिखाई देता है जिसके लिए कक्षा 1से 8 तक अभी दो दिन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेशानुसार बारिश को देखते हुए 5 व 6 अगस्त को सभी स्कूल बन्द रहेंगे । इसी के साथ ही निघासन तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए बारिश मे ही निकले प्रशासनिक अधिकारी जिला अधिकारी के आदेश पर एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह एसडीएम राजीव निगम और राजस्व टीम नाव पर सवार होकर लालबोझी गांव पहुंचे।अधिकारियों ने ग्रामीणों को 300 परिवारो को लांच पैकेट बांटे साथ ही गर्भवती महिलाओं और पशुओं के लिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

