By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने विस्तारकों को दिया सफलता का मंत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने विस्तारकों को दिया सफलता का मंत्र
महाराष्ट्र

लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने विस्तारकों को दिया सफलता का मंत्र

Akhand Rashtra
Last updated: October 3, 2023 3:31 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

मुंबई। आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी द्वारा 2 अक्टूबर को दादर स्थित मुंबई भाजपा कार्यालय में लोकसभा और विधानसभा विस्तारकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने किया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपस्थित विस्तारको को सफलता के कई मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में क्रियान्वित देश और प्रदेश की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और अन्य उपलब्धियां की जानकारी जन-जन तक पहुंचना आवश्यक है। साथ ही वंचित लोगों की जानकारी हासिल करके उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण के सुंदर आयोजन के लिए महाराष्ट्र प्रदेश विस्तारक योजना के संयोजक तथा महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट अशीष शेलार, प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी, विक्रांत पाटील, श्रीमती माधवी नाईक, विस्तारक योजना के पालक रघुनाथ कुलकर्णी समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बारे में जानकारी देते हुए कृपाशंकर सिंह ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र में 288 विधानसभा विस्तारको और 48 लोकसभा विस्तारको की नियुक्ति की है, जिनमें से 268 विधानसभा विस्तारक और 41 लोकसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि हर विस्तारक को एक वर्ष तक अपने दिए गए क्षेत्र में रह कर उसे क्षेत्र का ध्यान से निरीक्षण करना होता है। वहां पार्टी के सकारात्मक प्रभाव की जानकारी हासिल करने के साथ-साथ कमियों से भी पार्टी को अवगत कराकर उसका निवारण करने का प्रयास किया जाता है।

You Might Also Like

कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के साथ –अर्जुन सिंह
मनपा चुनाव में पराजय के डर से उठाया जा रहा मराठी का मुद्दा: संजय उपाध्याय
घाटकोपर में आयोजित की गई रुग्ण मित्र स्नेह संवाद कार्यशाला
प्रियदर्शनी संकुल की दुर्दशा को लेकर भाजपा के विधायकों और नगरसेवकों पर भड़की जनता
डॉ अनुरागी की पुस्तक ज्ञानगंगा श्रीमद्भगवतगीता को मिली लोकप्रियता 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article महाराष्ट्र में लगातार हो रही मौतों को लेकर उद्धव शिवसेना ने सरकार को बताया फेल
Next Article नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा गांधी जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ ठाणे डॉक्टर फाउंडेशन का उद्घाटन
  • शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का कमाल: पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक बोले
  • भारत में ई-स्पोर्ट्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला ऐतिहासिक समझौता: श्री तहसीन ज़ाहिद
  • भारत में ई-स्पोर्ट्स को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक समझौता
  • कोई भी मातृशक्ति….!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up