वृंदावन। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने इतिहास रच दिया है। संस्था ने विश्व का सबसे बड़ा ताज़े फूलों से बना मोज़ेक (लोगो) तैयार कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हजारों रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया यह विशालकाय मोज़ेक न केवल कला और रचनात्मकता का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी वृंदावन की सुंदरता को भी विश्व पटल पर उजागर करता है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम ने मौके पर उपस्थित होकर इस रिकॉर्ड को प्रमाणित किया और द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा को आधिकारिक प्रमाणपत्र प्रदान किया। यह उपलब्धि न केवल संस्था के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि पूरे देश के लिए भी गर्व की बात है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा

Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में एसएम खान द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
- मृतक आश्रितों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिले कैशलेस चिकित्सा का लाभ : एसपी तिवारी
- केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
- सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम: “अघोषित इमरजेंसी” में हिरासत वाले रविवार तक नहीं छोड़े गए तो फिर अनशन
