मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन मो०कय्यूम ने फीता काटकर खेल का किया शुभारंभ
प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
निघासन —थाना सिंगाही के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिगहा कला क्षेत्र मे आने वाला पण्डित दीन दयाल उपाध्याय महाविद्यालय के प्रांगण में किया एन्टी करप्शन एण्ड क्राइम ब्यूरो ऑफ इण्डिया के तत्वावधान मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि नगर पंचायत सिंगाही भेडौराके चेयरमैन मो०कय्यूम ने फीता काटकर 1600 मीटर,400मीटर,200 मीटर की दौड़ का शुभारंभ किया।इसमे
सुखदेव सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित, वीरेंद्र, हिमांशु, समीर, सभासद प्रतिनिधि नरेंद्र गुप्ता , रामकिशोर, मेंराज गौरी,पंकज पाण्डे, राम किशोर,आदि के साथ अनेक
खेल प्रेमी, ग्रामीण और नगर के सम्भ्रांत व्यक्ति और पुलिस बल उपस्थित रहे। इस खेल प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को चेयरमैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद
सिगाही नगर पंचायत के मैरिज हॉल में चेयरमैन मो० कय्यूम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सिंगाही कार्यालय के कार्यरत कर्मचारियों के स्टाफ की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें कस्बे के विकास व साफ सफाई के लिए गंगवार टीम बनाई गई। कस्बे को स्वच्छ रखने और साफ सफाई के लिए रोस्टर बनाया गया। फागिंग एंटी के लिए रोस्टर बनाया गया। इस बैठक में सभी सभासद,सभासद प्रतिनिधि, और सभी सफाई कर्मचारी व प्रधान लिपिक अखिलेश अवस्थी, सुरेंद्र पाल सिंह आदि सभी लोग मौजूद रहे।


