By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: श्रीमती टी एस बाफना कनिष्ठ महाविद्यालय में छात्र परिषद का उद्घाटन समारोह संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > श्रीमती टी एस बाफना कनिष्ठ महाविद्यालय में छात्र परिषद का उद्घाटन समारोह संपन्न
महाराष्ट्र

श्रीमती टी एस बाफना कनिष्ठ महाविद्यालय में छात्र परिषद का उद्घाटन समारोह संपन्न

Akhand Rashtra
Last updated: October 8, 2023 4:38 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

मुंबई। शिक्षा का उद्देश्य बालक बालिकाओं में सर्वांगीण विकास कर उनमें देशभक्ति ,राष्ट्रीयता ,विनम्रता और सामाजिकता के साथ-साथ उन समस्त गुणों का विकास करना है जिससे वह समाज में यशस्वी बन देश व समाज को गौरवशाली बना सकें।इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है जो विभिन्न संदर्भ में कौशल और ज्ञान की एक श्रृंखला विकसित करने में मदद करती है।
जन सेवा समिति द्वारा संचालित यह कनिष्ठ महाविद्यालय बालिकाओं की शिक्षा के लिए समर्पित है। शिक्षित बालिकाएं देश की सामाजिक और आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं ,ऐसी स्थिति में सांस्कृतिक मंच प्रदान करना उनकी अभिव्यक्ति को नया आयाम देना है और यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम योगदान है।
यह कनिष्ठ महाविद्यालय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनवरत कार्यरत है और यह सब श्रेय जाता है संस्था के दूरदर्शी प्रेसीडेंट डॉ मोहन भाई पटेल, शिक्षाविद ,उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी को , छात्राओं के लिए उच्चकोटि की गुणवत्तायुक्त आधुनिक शिक्षा व्यवस्था देने के लिए हम सब ऐसे महानुभाव के ऋणी हैं, और शैक्षणिक गतिविधियों एवं महिला सशक्तिकरण की विचारधारा को गतिशील बनाने के लिए दिशा दे रही हैं संस्था की वाइस प्रेसिडेंट निशा सागर चोपड़ा सुपुत्री डॉ मोहन भाई पटेल और पुत्रवधू स्वर्गीय रामानंद सागर , कालजई रामायण सीरियल के निर्माता , जिनका समाज के प्रति त्याग समर्पण एवं सहयोग सर्व विदित है।
छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में निरंतर संलग्न महिला कॉलेज की यशस्वी प्राचार्या डॉ दीपा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में वाइस प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह राना, सुपरवाइजर श्रीमती जरीन और सेलबम सर के सहयोग से प्रथम पूज्य श्री गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ छात्र परिषद की चेयरपर्सन नीलम उपाध्याय ने प्रमुख अतिथि निर्भया पथक, मलाड की पुलिस उप निरीक्षक सोनाली शिंदे की गरिमामय उपस्थिति में वर्ष भर चलने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया और कमेटी के सदस्यों प्राध्यापक राम लखन विश्वकर्मा, प्राध्यापिका तेजल पोपट एवं प्राध्यापक सदाशिव भोंसले के सहयोग की सराहना करते हुए महाविद्यालय के समस्त पदाधिकारियों, कर्मचारियों , छात्राओं एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और आगामी कार्यक्रमों में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उद्घाटन समारोह के साथ टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका सूत्र संचालन अदिति नाईक और पूजा फंगल ने किया, निर्णायक की भूमिका का निर्वहन सोनल देसाई एवं नैना सोनी ने किया और छात्रा शाहनाज खान ने आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में स्नेहिल राय को मिला बेस्ट रिसर्चर अवार्ड
समरस फाउंडेशन ने किया उद्योगपति विजय यादव का सम्मान
महर्षि दयानंद कॉलेज में अतिथि व्याख्यान आयोजित
अनिल सिंह के जन्मदिन पर समाज की प्रमुख हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
यंग स्टार्स नवरात्र मंडल द्वारा भव्य दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मैं परेशान हूँ…..!
Next Article भोर भ्रमण परिवार ने किया उमाशंकर तिवारी और माताकृपाल उपाध्याय का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up