पिता ने पुलिस का जताया आभार
खेतासराय(जौनपुर)
नगर में शनिवार को लावारिश घूम रहा अर्धविक्षिप्त नाबालिक अविनाश पांडेय को स्वजनों से मिला दिया । पुलिस की इस मानवीय चेहरा को लोगों ने सराहना की ।
नगर में लावारिश घूम रहे अर्धविक्षिप्त लड़के की जानकारी पुलिस को हुई । उसे थाना लाकर पूछताछ की तो उसने किसी तरह अपने घर और स्वजनों के बारे में बताया ।
अपना नाम अविनाश पाण्डेय पुत्र धनश्याम पाण्डेय निवासी पलथी थाना दीदारगंज,आजमगढ़ बताया । पिता घनश्याम पांडेय को बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका लड़का 28 अगस्त से ही गायब था । काफी खोजबीन के बाद भी पता नही चला ।
पुलिस की मदद से अविनाश के मिलने पर पिता ने आभार जताया ।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि लावारिश घूम रहा अर्धविक्षिप्त को स्वजनों को सुपुर्द किया गया ।

